फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Earlier the work started with difficulty, now people are upset due to hanging in the balance

पहले मुश्किल से शुरू हुआ काम, अब अधर में लटकने से लोग परेशान

Tue, 01 Feb 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Earlier the work started with difficulty, now people are upset due to hanging in the balance
क्षेत्रवासी दिलशाद खान - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। मोहल्ला रामनगर पठानपुरा में पहले क्षेत्रवासियों द्वारा अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर काटने के बाद नाली निर्माण कार्य शुरू हुआ, लेकिन अब कार्य अधर में लटकने से लोग परेशान है। आरोप है कि शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला रामनगर पठानपुरा में मस्जिद वाली गली में एक वर्ष से नाली निर्माण के कार्य को लेकर क्षेत्रवासी नगर निगम और प्रशासनिक अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। क्योंकि, छोटी नाली होने की वजह से यहां जलभराव की समस्या होती है। कुछ दिन पूर्व नाली निर्माण का कार्य शुरू हुआ, लेकिन कार्य धीमी रफ्तार से चलने के साथ ही अधर में लटक गया। क्षेत्रवासी नदीम खान, दिलशान खान, बब्बर खान, अनुराग मित्तल आदि का कहना है कि कार्य अधर में लटका है। जब कार्य होता है तब भी धीमी गति से काम कराया जाता है। इस वजह से गली अवरुद्ध है, जबकि यह गली अहम हैं। क्योंकि, घंटाघर पर जाम से बचने के लिए कोर्ट रोड और देहरादून रोड की तरफ से आने वाले छोटे वाहन इसी गली से होकर आते-जाते हैं। लोगों का कहना है कि नाली निर्माण के कार्य को लेकर कई बार अधिकारियों से गुहार लगाई गई। कार्य समय से पूरा नहीं होने की वजह से मोहल्लेेवासियों सहित आसपास के नागरिकों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने मांग की कि जल्द कार्य को पूरा कराया जाए।
विज्ञापन

नाली निर्माण कार्य चल रहा है, जिसे जल्द पूरा कराया जाएगा। शहर में अनेक जगहों पर चल रहे कार्य को लेकर ठेकेदारों को निर्धारित समय में काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। कहीं पर अगर लापरवाही मिली तो कार्रवाई की जाएगी। - ज्ञानेंद्र सिंह, नगरायुक्त

क्षेत्रवासी नदीम खान

क्षेत्रवासी नदीम खान- फोटो : SAHARANPUR

मोहल्ला रामनगर पठानपुरा में अधर में लटका नाली निर्माण कार्य

मोहल्ला रामनगर पठानपुरा में अधर में लटका नाली निर्माण कार्य- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed