फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   E-rickshaws become a problem in the market

बाजार में मुसीबत बन गई ई-रिक्शाए

Mon, 13 Jan 2020 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
E-rickshaws become a problem in the market
थाना कोतवाली सिटी के दालमंडी पुल ईरिक्सा द्वारा लगा जाम - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। महानगर के प्रमुख बाजारों में इन दिनों ई-रिक्शाओं का संचालन मुसीबत बना है, जिस कारण जाम लगता है और लोगों का परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

महानगर में ई-रिक्शाओं की भरमार है। आलम यह है कि सवारियां कम हैं और ई-रिक्शाएं ज्यादा हैं। घंटाघर पर नेहरू मार्केट की तरफ संचालित होने वाली ई-रिक्शा जाम कारण बरती है। इसी तरह चौकी सराय से होते हुए बोमंजी मार्ग की तरफ भी ई-रिक्शाओं की वजह से यातायात प्रभावित होता है। नखासा बाजार, मोरगंज बाजार, दालमंडी पुल के अलावा घंटाघर पर देहरादून रोड और कोर्ट की तरफ भी ई-रिक्शाओं की वजह से यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है और नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इनके अलावा शहर के कई इलाकों में ऐसी ही स्थिति बनी है।

होने चाहिए रूट निर्धारित
दालमंडी पुल के व्यापारी अर्जुन बत्रा का कहना है कि ई-रिक्शाओं के रूट निर्धारित होने चाहिए। ताकि नेहरू मार्केट, नखासा बाजार और चौकी सराय पर यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो। मटियामहल के कारोबारी मनोज ठाकुर का कहना है कि ई-रिक्शाओं की भरमार की वजह से रोजाना पुराने शहर के प्रमुख मार्गों से निकलने पर दिक्कत उठानी पड़ती है। उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष एवं बोमंजी रोड के व्यापारी नुसरत साबरी का कहना है कि पुलिस ठोस कदम उठाने चाहिए। ताकि यातायात व्यवस्था में सुधार हो पाएगा। ई-रिक्शाओं के रूट निर्धारित होने पर ही समस्या का समाधान हो पाएगा।

थाना कोतवाली सिटी के नेहरू मार्किट मे  ईरिक्सा से लगा जाम

थाना कोतवाली सिटी के नेहरू मार्किट मे ईरिक्सा से लगा जाम- फोटो : SAHARANPUR

श्री राम चौक पर  ईरिक्सा से लगा जाम

श्री राम चौक पर ईरिक्सा से लगा जाम- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed