फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   E-rickshaw overturned after going out of control, woman died, two seriously injured

Saharanpur News: अनियंत्रित होकर पलटी ई रिक्शा, महिला की मौत, दो गंभीर

Thu, 13 Jun 2024 02:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 13 Jun 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw overturned after going out of control, woman died, two seriously injured
सहारनपुर, रामपुर मनिहारान। कस्बे के जानखेड़ा रोड पर ई-रिक्शा के सामने बाग से अचानक पशु निकल कर आने से रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि दो लड़कियां गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन


नई नगली उर्फ माजरी निवासी समीना पुत्री आरिफ, आयशा पुत्री इमरान और गांव सांचलू निवासी सुमन पत्नी गीताराम ई-रिक्शा में सवार होकर रामपुर मनिहारान आ रही थी। जैसे ही ई-रिक्शा कस्बे के जानखेड़ा रोड पर पहुंची तभी बाग से एक पशु अचानक उसके सामने आ गया। इससे ई-रिक्शा चालक का संतुलन बिगड़ गया और ई रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क के एक ओर पलट गई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन

घायलों को ई-रिक्शा चालक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां सुमन (50) पत्नी गीताराम को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि समीना व आयशा को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed