फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   E-rickshaw driver was killed after being given excess smack

Saharanpur News: अधिक स्मैक पिलाकर की गई थी ई-रिक्शा चालक की हत्या

Mon, 23 Sep 2024 03:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 23 Sep 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw driver was killed after being given excess smack
सहारनपुर। डेढ़ महीने पहले ई-रिक्शा चालक की हत्या का देहात कोतवाली पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोस्त ने ही ज्यादा स्मैक पिलाकर कराकर ई-रिक्शा चालक को मार डाला था। उसके शव को जलाने का भी प्रयास किया था। पुलिस ने ई-रिक्शा, आधार कार्ड सहित अन्य कागजात बरामद किए।
विज्ञापन




पुलिस लाइन में एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि 12 अगस्त को देहात कोतवाली में हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था। मृतक के भाई मिनवाक ने तहरीर देकर बताया था कि 10 अगस्त को उसका भाई इस्लाम ई-रिक्शा लेकर घर से निकला था। 12 अगस्त को उसका शव चुनमुन के बाग में पड़ा मिला था। शव जला हुआ था। बारिश होने के कारण शव क्षत-विक्षत हो गया था।
विज्ञापन

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी खंगाले। सीसीटीवी में जुनैद नाम एक युवक मृतक इस्लाम की ई-रिक्शा में बैठा हुआ दिखाई दिया, जो ट्रक पर परिचालक का काम करता है। रविवार को चेकिंग के दौरान जुनैद दतौली रांघड़ से पकड़ा गया। उसकी निशानदेही पर चोरी की बैटरी खरीदने वाले फैजान को भी गिरफ्तार किया। इनके पास से चोरी की ई-रिक्शा, चार बैटरी, एक आधार कार्ड, एक पैन कार्ड और एक वोटर आईडी के साथ कार बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- ई-रिक्शा लूटना चाहता था हत्यारोपी
पूछताछ के दौरान हत्यारोपी जुनैद ने बताया कि मृतक इस्लाम को वह पहले से जानता था। दोनों ने कई बार एक साथ स्मैक का नशा किया था। 10 अगस्त को भी दोनों ई-रिक्शा में बैठकर हलालपुर के जंगल में चुनमुन के बाग में पहुंचे। जहां पर ई-रिक्शा लूट के इरादे से ज्यादा स्मैक पिलाई गई, ताकि ई-रिक्शा को बेचकर जरूरत को पूरा कर सके। ज्यादा नशे में होने पर इस्लाम को नाक व मुंह दबाकर मार दिया। इसके बाद ई-रिक्शा को बेचने के लिए फैजान से संपर्क किया। फैजान अपनी कार से ई-रिक्शा, बैटरी आदि सामान लेकर आया। जिसके लिए उसे 14 हजार रुपये मिले थे।
-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed