{"_id":"685af67a179dc4064203d5a7","slug":"e-office-system-started-on-all-desks-of-nagar-nigam-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-152532-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: नगर निगम के सभी पटलों पर शुरू हुई ई-ऑफिस व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: नगर निगम के सभी पटलों पर शुरू हुई ई-ऑफिस व्यवस्था
Wed, 25 Jun 2025 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 25 Jun 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। महापौर एवं नगरायुक्त कार्यालय सहित पूरे नगर निगम में ई-ऑफिस व्यवस्था शुरू कर दी गई है। महापौर डॉ. अजय कुमार ने मंगलवार को अपने कार्यालय में स्वयं ई-ऑफिस का परीक्षण किया। निगम के सभी पटलों से अब नगरायुक्त कार्यालय को सभी पत्रावलियां ई-मेल के माध्यम से भेजी जाएंगी।
महापौर डॉ. अजय कुमार ने ई-ऑफिस का परीक्षण करते हुए कहा कि नई तकनीक के साथ ही व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करते हुए निगम आगे बढ़ सकते है। ई-व्यवस्था में कुशल प्रबंधन, पारदर्शिता एवं जनसुविधाओं के शीघ्र क्रियान्वयन से निगम में माहौल पब्लिक फ्रेंडली हुआ है। उन्होंने कहा कि ई-ऑफिस प्रधानमंत्री के 2047 में विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने में नगर निगम का एक सशक्त तथा सहयोगात्मक कदम साबित होगा।
नगरायुक्त शिपू गिरि ने ई-व्यवस्था को विकसित भारत के लिए आवश्यक बताते हुए कहा कि नगर निगम में ई-व्यवस्था के व्यवहार में आने से आवश्यक दशाओं में सभी विभागों के अधिकारी सफलतापूर्वक पत्रावलियों का अवलोकन, अनुमोदन व निस्तारण कर रहे हैं। धीरे-धीरे इसे और सशक्त तथा प्रभावी किया जाएगा।