फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Durga worshiped on Durga Ashtami with reverence

दुर्गा अष्टमी पर श्रद्धाभाव से किया कन्या पूजन

Mon, 07 Oct 2019 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Durga worshiped on Durga Ashtami with reverence
दुर्गा अष्टमी पर बाला सुंदरी देवी मंदिर में लगे मेले में परिजनों संग खरीदारी करने पहुंचे बच्चे - फोटो : DEVBAND
दुर्गा अष्टमी पर श्रद्धाभाव से किया कन्या पूजन
विज्ञापन

सहारनपुर। दुर्गा अष्टमी पर मां के अष्टम स्वरूप मां महागौरी की पूजा अर्चना करने के साथ ही घर-घर कन्या पूजन किया गया। श्रद्धालुओं ने कन्याओं को जिमाने के साथ ही मंदिरों में पहुंचकर माता रानी को भोग लगाकर व्रत का समापन किया।
दुर्गा अष्टमी पर श्रद्धालुओं ने कन्याओं को अपने घर बुलाकर उनके चरण धोने के साथ ही पूजा-अर्चना की। कन्याओं को हलवा, पूरी, चने सहित अन्य पकवान का भोग लगाकर आशीर्वाद लिया। कन्याओं को विभिन्न प्रकार के उपहार दिए। आठवें नवरात्र पर मंदिरों में महागौरी की पूजा अर्चना की गई।
विज्ञापन

श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर में चल रहे श्री दुर्गा महोत्सव एवं शतचंडी महायज्ञ को पूर्णाहुति देकर संपन्न करने के साथ ही 151 कन्याओं को जिमाया गया। पंडित योगेश दीक्षित ने पूजा अर्चना कराई। इस दौरान रूपक सेठ, सूरज सचदेवा, दीपक गुप्ता, आचार्य सुनील दीक्षित, मनोज शास्त्री, संजय गोयल, वरुण गुप्ता, रजत ठाकुर, प्रेमचंद, हेमंत मित्तल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील शिव मंदिर में प्रभु जी के परिवार के सदस्यों ने अधिष्ठाता पंडित अभिषेक कृष्णात्रेय और आचार्य संजीव शास्त्री के सानिध्य में माता रानी को भोग लगाया और कन्याओं को जिमाया। इस दौरान मनोज पाहवा, मनोज त्यागी, संजीव मित्तल, नेहा जिंदल, रमन मक्कड़, प्रवेश जिंदल, राखी चावला, सुभाष हुडिया, अमित गगनेजा, मनीष, रीतू मखीजा, नंदनी मौजूद रहे।
आवास विकास स्थित हरि मंदिर में 51 कुंडीय यज्ञ में अमित वर्मा, सुुधांशु, आशू, राजेश चैकर, राहुल अरोड़ा, राजीव चानना, विमल मेहता, कमल, सन्नी, दिनेश सेठी शामिल हुए। बेहट रोड स्थित बालाजी धाम में पंडित अतुल जोशी महाराज के सानिध्य में पूजा-अर्चना की गई। महाराज ने कन्याओं को जिमाने के साथ ही मां भगवती की महिमा का गुणगान किया। इस दौरान अनूप, वरुण गांधी, मयंक, अनिल कुमार, रजनी वालिया, आचार्य शुभम कौशिक, राम कुमार गुप्ता, पंडित बलदेव तिवारी, राम प्रताप शुक्ला, राजीव अग्रवाल मौजूद रहे।

राधा विहार स्थित महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर में स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने शतचंडी महायज्ञ संपन्न कराया। इस दौरान मेहरचंद, राजेंद्र धीमान, नरेश चंदेल, संजय राणा, शुभम, गीता, वर्षा, बबली, सुखविंदर कौर, शुभम, अरुण स्वामी, शुभम राय मौजूद रहे।

दुर्गा अष्टमी पर कन्या पूजन करती महिला

दुर्गा अष्टमी पर कन्या पूजन करती महिला- फोटो : DEVBAND

श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर में दुर्गा अष्टमी पर प्रसाद चढ़ाती महिलाएं

श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर में दुर्गा अष्टमी पर प्रसाद चढ़ाती महिलाएं- फोटो : DEVBAND

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed