फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Durga Ashtami celebrated with social distance

सोशल डिस्टेंस के साथ मनाई दुर्गा अष्टमी

Wed, 01 Apr 2020 10:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Durga Ashtami celebrated with social distance
रणखंडी गांव में दुर्गा अष्टमी पर कन्या पूजन के बाद उन्हें मास्क व सेनिटाइजर दिए गए - फोटो : DEVBAND
सहारनपुर। चैत्र नवरात्र की अष्टमी पर मां दुर्गा की पूजा कर लोगों ने व्रत का समापन किया। लॉकडाउन की वजह से लोगों ने घर-घर कन्याओं का भोजन भिजवाया और दक्षिणा दी। इसके अलावा कुछ लोगों ने सामाजिक दूरी बनाकर घर पर दो से चार कन्याओं ही बुलाकर उन्हें जिमाया।
विज्ञापन

महानगर सहित देवबंद, बड़गांव, गंगोह, नानौता, छुटमलपुर, रामपुर मनिहारान, नागल, देवबंद, बेहट, नकुड़, गागलहेड़ी, बिहारीगढ़ आदि देहात क्षेत्रों में बुधवार की सुबह शुभ मुहूर्त में मां जगदंबा की पूजा अर्चना कर व्रत खोला। कन्याओं के घर-घर भोजन पहुंचाया और कुछ लोगों ने मां भगवती को भोग लगाकर गाय को भोजन कराया। इसके अलावा शहर के प्रमुख श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर, श्री मातेश्वरी धाम मंदिर, श्री दुर्गा मंदिर, श्री काली मंदिर, तहसील शिव मंदिर, बालाजी धाम, श्री बागेश्वर मंदिर, श्री पाठेश्वर मंदिर, श्री पातालेश्वर मंदिर, श्री हरि मंदिर, श्री नारायणपुरी मंदिर, श्री बगलामुखी शिव मंदिर में अधिष्ठाताओं ने पूजा अर्चना संपन्न की। लॉकडान की वजह से मंदिरों के कपाट बंद रहे। देवबंद के रणखंडी गांव में अमित धीमान के यहां कन्याओं को भोजन कराकर उन्हें मॉस्क व सैनिटाइजर वितरित किया गया।

सहारनपुर में लॉकडाउन के चलते घंटाघर अष्टमी पर घूम रही कन्याओं को प्रसाद वितरण करते लोग

सहारनपुर में लॉकडाउन के चलते घंटाघर अष्टमी पर घूम रही कन्याओं को प्रसाद वितरण करते लोग- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में लॉकडाउन के चलते  अष्टमी पर मन्दिर में पूजन करते परिवार

सहारनपुर में लॉकडाउन के चलते अष्टमी पर मन्दिर में पूजन करते परिवार- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में लॉकडाउन के चलते  अष्टमी पर घूम रही गाय को प्रसाद  खिलाते लोग

सहारनपुर में लॉकडाउन के चलते अष्टमी पर घूम रही गाय को प्रसाद खिलाते लोग- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में लॉकडाउन के चलते अष्टमी हकीकत नगर में एक ही कन्या का पूजन करते लोग

सहारनपुर में लॉकडाउन के चलते अष्टमी हकीकत नगर में एक ही कन्या का पूजन करते लोग- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed