फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Dumper theft from a few steps from the police station

थाने से चंद कदमों की दूरी से डंपर चोरी

Tue, 09 Feb 2021 09:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 09:37 PM IST
विज्ञापन
Dumper theft from a few steps from the police station
थाने से चंद कदमों की दूरी से डंपर चोरी
विज्ञापन

सरसावा। चोरों ने पुलिस की गश्त को धता बताकर थाने से मात्र चंद कदम की दूरी पर सड़क किनारे खड़ा डंपर चोरी कर लिया।
सरसावा निवासी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि वह सहारनपुर निवासी का डंपर चलाते हैं। रात को काम खत्म करने के बाद डंपर को सरसावा थाने से कुछ कदम की दूरी पर अंबाला रोड पर स्थित गुरुद्वारे की दीवार के बराबर में खड़ा कर दिया था। मंगलवार सुबह साढ़े चार बजे जब वह काम पर जाने को निकले तो पाया कि डंपर नहीं है। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गुरुद्वारा साहिब के सुरक्षा के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरे में भी चोर डंपर चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं।
-------------------------------------
चोरी की बाइक के साथ शराब तस्कर पकड़ा
सरसावा। पुलिस ने चेकिंग के दौरान बाइक पर हरियाणा मार्का शराब ले जा रहे युवक को 96 बोतल देसी शराब के साथ पकड़ा है। आरोपी दीपक कुमार पुत्र राकेश कुमार निवासी ग्राम गदरहेड़ी थाना सरसावा का चालान कर कोर्ट में पेश किया गया है। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि आरोपी के पास से मिली बाइक भी चोरी की है, जिसकी जानकारी निकाली जा रही है। इसके साथ ही थाने के हिस्ट्रीशीटर तथा टॉप टेन अभियुक्त इकबाल पुत्र मंगता निवासी ग्राम नवादा को अवैध तमंचे तथा कारतूस के साथ पकड़ा है।
विज्ञापन

------------------------------
बाइक चोरी
नागल। मंगलवार को कस्बे के बस स्टैंड निवासी नौशाद पुत्र शरीफ ने थाने में तहरीर देकर बताया कि सोमवार शाम करीबे आठ बजे उसने अपनी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल लॉक लगाकर घर के सामने खड़ी की थी। जब वह थोड़ी देर बाद बाहर आया तो उसकी बाइक चोरी जा चुकी थी। पीड़ित ने थाना प्रभारी से कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed