फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Dumper sunk at railway gate, track was disrupted for half an hour

रेलवे फाटक पर धंसा डंपर, आधा घंटा तक बाधित रहा ट्रैक

Wed, 05 Oct 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Oct 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Dumper sunk at railway gate, track was disrupted for half an hour
सरसावा(सहारनपुर)। बोंसा पुलिया के समीप पिलखनी रेलवे फाटक पर रोड़ी बजरी से लदा डंपर धंसने से आधा घंटे तक रेलवे यातायात बाधित रहा। इसके चलते दो एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी प्रभावित हुई। इन गाड़ियों को सरसावा और सहारनपुर में रोका गया। ट्रैक खाली कराने के बाद इन्हें रवाना किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को शाम साढ़े सात बजे के करीब पिलखनी औद्योगिक क्षेत्र की ओर जाने वाले मार्ग पर बने रेलवे फाटक पर रोड़ी बजरी से भरा एक डंपर धंस गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर ओवरब्रिज का निर्माण हो रहा है। इसके चलते रेलवे फाटक सुबह से ही बंद था जिसे शाम को खोला गया। इसी बीच सरसावा की ओर से रोड़ी बजरी से भरा एक डंपर औद्योगिक क्षेत्र की ओर जाने लगा। भारी लोड के कारण डंपर रेलवे ट्रैक के समीप धंस गया। इससे डंपर का ड्राइवर केबिन रेलवे ट्रैक के बिल्कुल नजदीक आकर थम गया। रेलवे कर्मियों ने तत्काल ही अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। इस पर आरपीएफ तथा जीआरपी के अलावा रेलवे की तकनीकी टीम मौके पर पहुंची तथा डंपर को हटवाने का प्रयास किया। भारी लोड के कारण डंपर अपने स्थान से हिल नहीं पाया। इसके बाद रात्रि आठ बजे के करीब हाइड्रा क्रेन के माध्यम से डंपर को खींचकर रेलवे ट्रैक खाली कराया। इसके बाद रेलवे यातायात सामान्य हो पाया।
विज्ञापन

इस कवायद में करीब आधे घंटे से भी अधिक का समय लगा जिसके चलते तीन ट्रेनों का आवागमन प्रभावित रहा। इनमें अमृतसर की ओर से बिहार जाने वाली 14650 एक्सप्रेस ट्रेन को सरसावा स्टेशन पर रोका गया, जबकि एक एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी को दूसरे स्टेशन पर रोका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed