फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Dumper hits trolley full of devotees, two killed, 17 injured

Saharanpur News: डंपर ने श्रद्धालुओं से भरी ट्राॅली में टक्कर मारी, दो की मौत, 17 घायल

Sat, 17 Feb 2024 02:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 17 Feb 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
Dumper hits trolley full of devotees, two killed, 17 injured
सहारनपुर। अंबाला रोड पर पिलखनी स्थित सत्संग भवन में जा रही श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दो श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 17 श्रद्धालु घायल हुए।
विज्ञापन

हादसा देहात कोतवाली क्षेत्र में हुआ। शुक्रवार को बेहट और मिर्जापुर क्षेत्र के रहने वाले श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली करीब सुबह सात बजे जैसे ही बेहट रोड स्थित महेश्वरी खुर्द के पास पहुंची तो सहारनपुर की ओर से जा रहे डंपर ने ट्रैक्टर में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर साइड में जा पलटी, जिसमें श्रद्धालु घायल हो गए।
विज्ञापन

घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां 68 वर्षीय नकलीराम पुत्र बलमंत निवासी अब्दुल्लापुर बेहट और 65 वर्षीय राकेश पुत्र चंद्रभान निवासी दयालपुर बेहट को मृत घोषित कर दिया। इनके अलावा करीब 17 श्रद्धालु घायल हैं। घायलों में तीन एक ही परिवार से हैं, जिनमें पति, पत्नी और बेटी शामिल हैं, जबकि एक पिता और पुत्री भी शामिल हैं। घायलों का हाल जानने के लिए नगर विधायक राजीव गुंबर सहित, पूर्व सांसद राघव लखनपाल और एसडीएम सदर व अन्य अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed