फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Dumper crushes bike-riding teenagers, one dead

डंपर ने बाइक सवार किशोरों को कुचला, एक कि मौत

Tue, 17 May 2022 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Dumper crushes bike-riding teenagers, one dead
डंपर के नीचे फंसी बाइक - फोटो : SAHARANPUR
बेहट (सहारनपुर)। कलसिया-उसंड सड़क मार्ग पर मंगलवार की सुबह डंपर ने बाइक सवार किशोरों को कुचल दिया। इनमें एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर घायल है। उसे पुलिस ने अस्पताल भिजवाया है। हादसे के बाद डंपर को उसका चालक मौके पर छोड़कर भाग निकला। भीड़ ने पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। बाद में किसी तरह समझाबुझाकर पुलिस ने शव उठवाकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा।
विज्ञापन

हादसा सुबह करीब आठ बजे गांव रुहालका से आगे दबकौरा गांव के अड्डे पर हुआ। गांव दबकौरा निवासी अजीम (16) पुत्र इनाम व आसिफ (14) पुत्र अदनान बाइक पर खेत में काम कर रहे घरवालों को चाय-नाश्ता देने के लिए आए थे। जब वह लौट रहे थे, तो सहारनपुर की तरफ से आए डंपर ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी और बाइक को कुचलते हुए आगे निकल गया। हादसे में अजीम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि आसिफ गंभीर रूप से घायल हुआ है। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। जब तक डंपर को उसका चालक मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने घायल आसिफ को जिला अस्पताल भेजा और शव को पोस्टमार्टम के लिए उठाने लगी, लेकिन हादसे से गुस्साई भीड़ ने पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। काफी देर बाद पुलिस के समझाने पर परिजन मृतक का पोस्टमार्टम कराने पर राजी हुए। इसके बाद ही पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जा सकी। थाना प्रभारी ने बताया कि बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था।
विज्ञापन

परीक्षा दे लौट रही छात्रा सड़क दुर्घटना में घायल
बडगांव। क्षेत्र के गांव भगवानपुर निवासी बिजेंद्र सिंह की पुत्री भावना एमपीएम डिग्री कॉलेज शिमलाना में बीकाम की छात्रा है। सोमवार को भावना परीक्षा देकर शिमलाना से महेशपुर के लिए रिक्शा में बैठी थी। जब वह दोनों गांवों के बीच लिंक नहर के पास पहुंची तो पीछे से आ रहे ट्रक ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी। इसमें भावना घायल हो गई। सूचना पाते ही कॉलेज के अध्यापक मौके पर पहुंचे और छात्रा का प्राथमिक उपचार कराकर घर तक छुड़वाया। छात्रा के पिता बिजेंद्र सिंह ने थाना पर ट्रक चालक संदीप के खिलाफ तहरीर दी है। बिजेंद्र ने बताया कि भावना के पैर की हड्डी टूट गई है। संवाद

बेहट में हादसे के बाद घटनास्थल पर इकट्ठा भीड़

बेहट में हादसे के बाद घटनास्थल पर इकट्ठा भीड़- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed