{"_id":"642f0f2fd2e32a84c30da3d8","slug":"dumper-collided-with-bike-innocent-killed-couple-injured-saharanpur-news-c-30-1-smrt1051-401-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: डंपर ने बाइक में मारी टक्कर, मासूम की मौत, दंपती घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: डंपर ने बाइक में मारी टक्कर, मासूम की मौत, दंपती घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। थाना कुतुबशेर क्षेत्र में गांव नंगला खारी के पास डंपर ने बाइक सवार दंपती और मासूम को टक्कर मार दी। तीनों सड़क पर गिर गए और सिर में चोट लगने से मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। क्षेत्र के लोगों ने डंपर में तोड़फोड़ की। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लिया है।
गांव सरकड़ी निवासी मुमताज बृहस्पतिवार को पूर्वाह्न 11 बजे बाइक से पत्नी सोनिया और तीन वर्षीय पुत्र आइल के साथ गांव जा रहा था। पुलिस के मुताबिक वह जब गांव नंगला खारी के पास पहुंचे तो नकुड़ की ओर से आते डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे मुमताज, सोनिया और आइल सड़क पर गिर गए। सिर में गंभीर चोट लगने से बालक आइल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मुमताज और सोनिया भी चोटिल हुए।
विज्ञापन
हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग गया। मौके पर एकत्र हुए लोगों ने डंपर में तोड़फोड़ कर दी। पता लगते ही थाना कुतुबशेर इंस्पेक्टर सतीश कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लिया और बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
विज्ञापन
एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक का कहना है कि डंपर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। वहीं, मुमताज के तीन बच्चे हैं, जिनमें से आइल सबसे छोटा था। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।