फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Due to the protest of the villagers, the investigation team returned bereft

ग्रामीणों के विरोध के चलते जांच टीम लौटी बैरंग

Fri, 25 Mar 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Due to the protest of the villagers, the investigation team returned bereft
नासिरपुर में जांच अधिकारी का विरोध करते ग्रामीण - फोटो : SAHARANPUR
नागल (सहारनपुर)। ग्रामीणों द्वारा दो साल पूर्व ग्राम पंचायत नासिरपुर डिगोली के तत्कालीन प्रधान पर धांधली के आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। शुक्रवार को शिकायत की जांच करने पहुंची टीम को ग्रामीणों का विरोध झेलना पड़ा। पक्षपात का आरोप लगने के बाद टीम बिना जांच किए ही लौट गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दो वर्ष पूर्व गांव इसाकपुर निवासी जॉनी कुमार ने उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र देते हुए प्रधान द्वारा गांव में कराए गए विकास कार्यों में धांधली का आरोप लगाते हुए जांच कराने की मांग की थी। इस प्रकरण अधिकारियों ने जिला कृषि रक्षा अधिकारी शिप्रा शर्मा को मामले की जांच सौंपी थी। शिकायतकर्ता को जांच टीम ने शुक्रवार को सुबह 11 बजे गांव में आने का समय दिया था। आरोप है कि टीम सुबह 9 बजे ही गांव में पहुंच गई। इस पर ग्रामीण संदीप कुमार, आत्माराम, दीपक कुमार, कुबेर दत्त, सेठ पाल, मांगेराम आदि ने टीम का विरोध किया। उन्होंने आरोप लगाया कि जांच अधिकारी पूर्व प्रधान के प्रभाव में हैं। वे विकासखंड के अवर अभियंता को भी साथ नहीं लाई हैं। साथ ही निर्धारित समय से दो घंटे पूर्व ही गांव में पहुंची हैं। इन्ही बातों को लेकर ग्रामीणों ने टीम का जोरदार विरोध किया। इसके चलते टीम वापिस लौट गई।
विज्ञापन

उधर जिला कृषि रक्षा अधिकारी शिप्रा शर्मा का कहना है आरोप मिथ्या है। मार्च में क्लोजिंग के चलते व्यस्तता रहती है। इसलिए वह 2 घंटे पहले आ गई थी। अवर अभियंता विकासखंड पर उपलब्ध नहीं थे। अब वह मीटिंग के चलते वापस जिला कार्यालय जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed