{"_id":"68151926f598139d010cadfa","slug":"due-to-rain-there-was-no-electricity-for-eight-hours-people-faced-problems-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-148564-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: बारिश से आठ घंटे बिजली रही गुल, लोगों को हुई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: बारिश से आठ घंटे बिजली रही गुल, लोगों को हुई परेशानी
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। शुक्रवार की सुबह आई बारिश ने जहां मौसम को खुशगवार बना दिया तो कई इलाकों में परेशानी भी बढ़ा दी। बारिश के चलते लाइन में आए फाल्ट से जनक नगर और शेखपुरा फीडर से पोषित होने वाले क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति गड़बड़ा गई। जनक नगर आदि क्षेत्रों में आपूर्ति शाम साढ़े चार बजे तक सुचारू हो पाई।
शुक्रवार को बारिश के चलते महानगर से लेकर देहात क्षेत्रों में कई जगह बिजली आपूर्ति गड़बड़ा गई। पेपर मिल रोड की 33 हजार की लाइन में फाल्ट आ गया। इस कारण जनक नगर फीडर से पोषित होने वाले क्षेत्र बाजोरिया रोड, जनक नगर, लिंक रोड, कंपनी बाग, ग्रीनलैंड, माधो नगर, संत नगर, नुमाइश कैंप व गोविंद विहार आदि क्षेत्रों में आपूर्ति बाधित हो गई। सुबह आपूर्ति बाधित होने के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। खाने बनाने से लेकर ऑफिस जाने में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। इसके साथ ही शेखपुरा फीडर से पोषित होने वाले क्षेत्रों में भी विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। जनक नगर आदि क्षेत्रों में आपूर्ति साढ़े चार बजे तो शेखपुरा आदि क्षेत्रों में आपूर्ति दोपहर ढाई बजे सुचारु हो पाई।
विज्ञापन