फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Due to rain, there was a flood of water in the rivers of Ghad

Saharanpur News: बारिश के चलते घाड़ की नदियों में आया पानी का सैलाब

Sat, 30 Aug 2025 01:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 30 Aug 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Due to rain, there was a flood of water in the rivers of Ghad
सिद्धपीठ में पानी उतरने के बाद मां के दर्शनों को जाते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : स्रोत : स्वयं
शाकंभरी/मिर्जापुर। पहाड़ों पर हुई बारिश के चलते सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी सहित घाड़ क्षेत्र की नदियों में पानी का सैलाब आ गया। हालांकि सुबह होने तक पानी कम हो गया था और आवागमन बाधित नहीं हुआ।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अचानक मौसम खराब हो गया और काली घटा छा गई। मैदानी क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई और रुक-रुक कर बारिश होती रही। शिवालिक पहाड़ियों पर तेज बारिश के बाद पहाड़ों पर बनी बाढ़ चौकी से पानी आने की सूचना मिलने पर सायरन बजाकर दुकानदारों एवं अन्य लोगों को अलर्ट कर दिया था। सुबह तक शाकंभरी नदी में पानी कम हो गया था और आवागमन बाधित नहीं हुआ। श्रद्धालु भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी पर भी पैदल मां के भवन को जाते रहे। इसके अलावा गांव खुवासपुर, पाडली, नौगांवा, बादशाही बाग, शाहपुर गाड़ा की नदियों का जलस्तर बढ़ा रहा।
विज्ञापन


सिद्धपीठ में पैदल यात्री मेला प्रारंभ हो गया है जो आगामी चतुर्दशी तक चलेगा। पैदल यात्रियों की अष्टमी एवं चतुर्दशी को भीड़ उमड़ने की संभावना है। मंदिर व्यवस्थापक राणा आदित्य प्रताप सिंह ने बताया कि पैदल यात्री मेले में पार्किंग स्थलों पर पेयजल के लिए टैंकर, पुलिस एवं प्रशासन के बैठने के लिए वाटर प्रूफ टेंट के अलावा प्रकाश की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------------------

पुलिस ने बताया कि कि मेले में सुरक्षा व्यवस्था के लिए 25 कांस्टेबल एवं हेड कांस्टेबल, 10 उपनिरीक्षक, तीन महिला उपनिरीक्षक, आठ महिला सिपाही, 10 महिला कांस्टेबल, चार ट्रैफिक सिपाही, एक फायर ब्रिगेड, एक प्लाटून पीएससी, एक तैराक यूनिट की डिमांड की गई है।

सिद्धपीठ में पानी उतरने के बाद मां के दर्शनों को जाते श्रद्धालु। संवाद

सिद्धपीठ में पानी उतरने के बाद मां के दर्शनों को जाते श्रद्धालु। संवाद- फोटो : स्रोत : स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed