फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Due to no weighing on the fork, the cut cane started drying up

कांटे पर तौल न होने से कटा हुआ गन्ना सूखने लगा

Thu, 14 May 2020 09:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
Due to no weighing on the fork, the cut cane started drying up
ग्राम खैरसाल में सेंटर पर गन्ने से भरी खड़ी बुग्गी व किसान - फोटो : SAHARANPUR
गंगोह (सहारनपुर)। पहले मौसम की मार और अब मिल के तौल केंद्र पर गन्ना तुलाई न होने से किसान परेशान है। किसानों की गन्ने से लदी बुग्गियां खैरसाल क्रय केंद्र में एक सप्ताह से खड़ी हैं। कांटे पर तौल न होने से कटा हुआ गन्ना सूखने लगा है। इससे किसानों में रोष पनप रहा है।
विज्ञापन

नानौता के किसान सहकारी चीनी मिल का क्षेत्र के ग्राम खैरसाल में गन्ना तौल केंद्र है। किसानों ने पर्ची के हिसाब से गन्ना छिलाई की बुग्गी में भर कर सेंटर पर ले गए, लेकिन वहां तौल नहीं हो पा रहा है। एक सप्ताह से तौल बंद है। इस कारण किसानों की गन्ने की बुग्गी से लदी खड़ी है। सेठ पाल, टींकू मुखिया, सियो पाल, महिपाल, शिव कुमार ने बताया कि विगत एक सप्ताह से सेंटर में खड़ी बुग्गियों में लदा गन्ना और खेतों कटा पड़ा गन्ना सूखने लगा है। पहले आंधी बारिश ने गेहूं खराब कर दिया और अब गन्ने की दुर्गती हो रही है। ऐसे में उन्हें दोहरी मार पड़ ही है। उधर, किसान सहकारी चीनी मिल के प्रबंधक डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया मिल में तकनीकी खराबी होने के कारण कुछ गन्ना सेंटर प्रभावित हुए हैं। उन्होंने बताया कि खैरसाल सेंटर को जल्द ही चालू करने का प्रयास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed