{"_id":"66b6b099bd953e75d701a914","slug":"dts-inter-college-got-first-place-in-clean-school-game-competition-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-129157-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: स्वच्छ पाठशाला गेम प्रतियोगिता में डीटीएस इंटर काॅलेज को मिला प्रथम स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: स्वच्छ पाठशाला गेम प्रतियोगिता में डीटीएस इंटर काॅलेज को मिला प्रथम स्थान
विज्ञापन
चिलकाना। नगर पंचायत सुल्तानपुर द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छ पाठशाला गार्बेज गेम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें डीटीएस इंटर काॅलेज के छात्रों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
शुक्रवार को नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं से स्वच्छ भारत मिशन से संबंधित प्रश्न पूछे गए। गीले कूड़े तथा सूखे कूड़े को अलग रखने से होने वाले लाभ की जानकारी दी गई। बच्चों ने प्रतियोगिता में बताया कि कूड़ा अलग-अलग रखने से क्या लाभ होते हैं। स्टूडेंट स्वच्छ भारत पर क्विज प्रतियोगिता भी हुई। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान डीटीएस इंटर कॉलेज, द्वितीय स्थान नव जनोदय इंटर कॉलेज, तृतीय स्थान जेजे इंटर कॉलेज तथा चतुर्थ स्थान शिव कुमार सनातन धर्म कन्या इंटर कॉलेज ने प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान अशोक कुमार लिपिक, मो. नफीस सहायक लिपिक, अब्दुल राजिक स्वच्छ भारत मिशन प्रभारी सहित नगर पंचायत के कर्मचारी उपस्थित रहे।