{"_id":"61bccac676fec95c28688344","slug":"dso-arrested-for-theft-of-diesel-and-petrol-from-pipeline-ssp-formed-team-for-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: पाइप लाइन से डीजल और पेट्रोल की चोरी में डीएसओ गिरफ्तार, कार्रवाई के लिए एसएसपी ने बनाई थी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: पाइप लाइन से डीजल और पेट्रोल की चोरी में डीएसओ गिरफ्तार, कार्रवाई के लिए एसएसपी ने बनाई थी टीम
Fri, 17 Dec 2021 11:07 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: सुशील कुमार
Updated Fri, 17 Dec 2021 11:07 PM IST
सार
पानीपत रिफाइनरी से पाइपलाइनों की राष्ट्रीय सुरक्षा और आर्थिक तंत्र को निशाना बनाने वाले गिरोह के 12 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पानीपत की रिफाइनरी की पाइप लाइन से डीजल और पेट्रोल चोरी करने की घटना में सहारनपुर पुलिस ने मुजफ्फरनगर के जिला पूर्ति अधिकारी बीके शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि डीएसओ के खिलाफ 13 (1) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन
एसएसपी ने बताया कि इससे पहले जिला आपूर्ति कार्यालय के कर्मचारी श्रीराम कनौजिया को गिरफ्तार किया गया था। उसने पीएस भोपा, मुजफ्फरनगर में पेट्रोल पंप पर अवैध संचालन की सुविधा के लिए डीएसओ की ओर से 30 हजार प्रति माह लेना स्वीकार किया था।
विज्ञापन
पानीपत रिफाइनरी से पाइपलाइनों की राष्ट्रीय सुरक्षा और आर्थिक तंत्र को निशाना बनाने वाले गिरोह के 12 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने पिछले दो वर्षों में वेस्ट यूपी और उत्तराखंड में 16 घटनाओं में कम से कम एक लाख लीटर डीजल और पेट्रोल चोरी किया था।
विज्ञापन
बड़े डीजल टैंकर, ट्रैक्टर, लग्जरी कारें, ड्रिलिंग उपकरण को बरामद किया था। साथ ही पेट्रोल पंप मालिकों को गिरफ्तार किया गया था। आईओसीएल की टीम ने इससे पहले डीजीपी यूपी और डीजीपी उत्तराखंड को शिकायत की थी, जिसके बाद एसएसपी ने कार्रवाई के लिए टीम बनाई थी।