फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   drunken medical superintendent arrived on tehsil day

तहसील दिवस में पहुंचे नशे में धुत चिकित्सा अधीक्षक

Wed, 20 Feb 2013 01:11 PM IST
शामली/ब्यूरो
शामली/ब्यूरो Updated Wed, 20 Feb 2013 01:11 PM IST
विज्ञापन
drunken medical superintendent arrived on tehsil day

तहसील दिवस को लेकर अफसर कितने गंभीर हैं, इसका अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि कैराना सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक नशे में धुत होकर तहसील दिवस में पहुंच गए।

विज्ञापन


डीएम के आदेश पर सीएमओ द्वारा कराई गई डॉक्टरी जांच में चिकित्साधीक्षक के शराब पीने की पुष्टि हुई। इस पर उनके खिलाफ कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराने के साथ ही विभागीय कार्रवाई के लिए शासन को रिपोर्ट भेज दी गई है।
विज्ञापन


कैराना में मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस में डीएम प्रवीण कुमार शिकायतें सुन रहे थे। इसी बीच कैराना सीएचसी के चिकित्साधीक्षक केएन सारस्वत लड़खड़ाते हुए तहसील दिवस में पहुंचे और डीएम के पास बैठे एसडीएम कैराना से पल्स पोलियो को लेकर बात करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंह से शराब की दुर्गंध आने पर एसडीएम ने डीएम को इसकी जानकारी दी, जिस पर डीएम ने तत्काल तहसील दिवस में मौजूद सीएमओ लोकेश गुप्ता को सारस्वत की मेडिकल जांच कराने के आदेश दिए।


सीएमओ लोकेश गुप्ता ने बताया कि मेडिकल में चिकित्साधीक्षक के शराब पीने की पुष्टि होने के बाद डीएम के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। मामले की विवेचना कैराना कोतवाली से की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रकरण की रिपोर्ट विभागीय कार्रवाई के लिए शासन को भी भेजी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed