फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Drunk people created a ruckus, hit an old man, ran over a car driver

Saharanpur News: नशेड़ियों का उत्पात, बुजुर्ग को मारी टक्कर, कार सवार को दौड़ाया

Tue, 26 Nov 2024 02:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Drunk people created a ruckus, hit an old man, ran over a car driver
- थाना सदर बाजार क्षेत्र में कोर्ट रोड का मामला, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र में कोर्ट रोड पुल पर कार सवार नशेड़ियों ने जमकर उत्पात मचाया। बुजुर्ग की स्कूटी में टक्कर मारी। साथ ही उनके साथ अभद्र व्यवहार भी किया। एक कार सवार को भी दौड़ाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मामला रविवार देर रात का है। ऑल्टो कार सवार कुछ युवक कोर्ट रोड से घंटाघर की तरफ जा रहे थे, जिन्होंने शराब का सेवन किया था। उन्होंने कई वाहनों को ओवरटेक कर उत्पात मचाया। कोर्ट रोड पुल पर एक बुजुर्ग की स्कूटी में टक्कर मार दी। इसी दौरान पीछे से आ रहे बुजुर्ग ने देखकर युवकों को धीरे कार चलाने के लिए कहा। इस पर कार सवार युवकों ने बुजुर्गों के साथ अभद्रता की। इसमें एक बुजुर्ग नीचे गिर गए। इसके बाद युवकों ने कार को घंटाघर की तरफ दौड़ा दिया। बताया जा रहा है कि युवकों ने कार की खिड़की भी खोल रखी थी। घंटाघर से पहले ही एक अन्य कार सवार व्यक्ति ने भी विरोध किया तो उसके पीछे भी काफी दूर तक कार को दौड़ाया। बाद में बुजुर्गों ने घंटाघर पुलिस चौकी पर शिकायत की। पुलिस ने कार का नंबर भी लिखा, लेकिन अभी तक पता नहीं चल पाया कि कार सवार कहां के रहने वाले थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed