{"_id":"682a135bf6eb3bcb31051db8","slug":"drug-smuggler-arrested-with-smack-worth-rs-50-lakh-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-149718-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: 50 लाख की स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: 50 लाख की स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार
Sun, 18 May 2025 10:35 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 18 May 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
बेहट पुलिस द्वारा गिरफ्तार बाइक चोरी के आरोपी। स्रोत:पुलिस
गंगोह। पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 503 ग्राम स्मैक, 1200 रुपये, दो मोबाइल फोन और एक बाइक बरामद हुई है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 50 लाख रुपये आंकी गई है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी गांव हमजागढ़ निवासी महसूब को पुलिस टीम ने चौना चौक से हमजागढ़ की ओर जाते समय गिरफ्तार किया। पूछताछ में महसूब ने बताया कि वह स्वयं नशे का आदी है और अपनी लत को पूरा करने के लिए स्मैक बेचने का काम करता है। उसने यह भी बताया कि वह यह स्मैक गंगोह बाईपास पर ट्रक ड्राइवरों और नशे के शौकीनों को बेचने जा रहा था।
उसने यह स्मैक ग्राम घाटमपुर के दो व्यक्तियों से खरीदी थी, जिनके नाम सामने आए हैं और जिनके खिलाफ भी विधिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया गया।