फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Drug smuggler arrested with 50 lakh smak

अब मंदिर में देव मूर्तियां की खंडित

Mon, 24 Jan 2022 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Drug smuggler arrested with 50 lakh smak
रामपुर मनिहारान। गांव लुंढी में शरारती तत्व माहौल खराब करने की अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। एक दिन पूर्व बाबा साहेब की प्रतिमा पर कालिख पोतने की घटना के अगले ही दिन इन्होंने मंदिर में स्थापित देव मूर्तियों को खंडित कर दिया। सूचना के बाद बड़ी संख्या में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और उनमें रोष व्याप्त हो गया। थानाध्यक्ष ने मौके पर पहुंच कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को किसी तरह शांत किया। इसके बाद गंगाजल से मंदिर का शुद्धिकरण किया गया।
विज्ञापन

बता दें कि शुक्रवार की रात शरारती तत्वों ने गांव में संत रविदास मंदिर में स्थापित बाबा साहेब डॉ. भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा पर कालिख पोत कर माहौल खराब करने की कोशिश की थी। इसमें भीम आर्मी पदाधिकारियों ने गांव पहुंच कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस अभी इस घटना में शामिल अराजक तत्वों की पहचान भी नहीं कर सकी थी कि शनिवार की रात फिर से गांव के मंदिर में लगी मूर्तियों को खंडित कर दिया गया। सुबह के वक्त जब श्रद्धालु पूजा अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे तो उनमें आक्रोश व्याप्त हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर थाना प्रभारी जसवीर सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को शांत करते हुए कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने घटना के संबंध में तहरीर थाना रामपुर में दी है। इसके बाद मंदिर को गंगाजल से शुद्ध किया गया। मंदिर कमेटी जल्द ही नई मूर्तियों का लाकर उनकी विधि विधान के साथ प्राण प्रतिष्ठा कराएगी। थाना प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। जल्द ही शरारती तत्व पुलिस की पकड़ में होंगे। माहौल खराब करने की किसी भी कोशिश को बरदाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed