फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Drug license will have to be issued within 15 days

Saharanpur News: 15 दिन में जारी करना होगा ड्रग लाइसेंस

Sat, 15 Feb 2025 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 15 Feb 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Drug license will have to be issued within 15 days
सहारनपुर। अब थोक और फुटकर औषधि लाइसेंस के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। औषधि निरीक्षक को आवेदन के 15 दिन के अंदर नए ड्रग लाइसेंस जारी करना होगा। साथ ही दो दिन में लाइसेंस नवीनीकरण के मामले स्वीकृत करने होंगे। इस संबंध में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन आयुक्त ने सहायक आयुक्त औषधि व औषधि निरीक्षक को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

दरअसल, ड्रग लाइसेंस देरी से जारी होने पर डिस्ट्रिक्ट सहारनपुर केमिस्ट एंड डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन और अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने कलक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी से शिकायत की थी। साथ ही शासन में भी पत्र भेजा गया था। दवा व्यापारियों व फार्मासिस्टों का आरोप था कि ड्रग लाइसेंस को 40 से 50 दिन में जारी किया जा रहा है, जिसके चलते उन्हें दवा व्यापार व मेडिकल स्टोर शुरू करने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इस मामले का संज्ञान लेते हुए प्रदेश के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि आयुक्त राजेश कुमार ने भारत सरकार के ओएनडीएलएस पोर्टल की समीक्षा की, जिसमें माना कि औषधि लाइसेंसों को जारी करने में बेवजह देरी की जा रही है, साथ ही यह भी माना कि थोक व फुटकर ड्रग लाइसेंसों के आवेदनों में अनावश्यक दस्तावेज मांगे जा रहे हैं, जो उनके पदीय दायित्वों एवं कर्तव्यों के विरुद्ध है। आयुक्त ने अधिकारियों को नवीन लाइसेंसों को आवेदन के अधिकतम 15 दिवस और नवीनीकरण आवेदन को अधिकतम दो कार्यदिवस में जारी करने के निर्देश दिए है। ऐसा नहीं करने वाले अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed