फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Drug inspector and police team caught drugs from car

औषधि निरीक्षक और पुलिस टीम ने पकड़ी कार से दवाइयां

Thu, 10 Sep 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Drug inspector and police team caught drugs from car
सरसावा (सहारनपुर)। शाहजहांपुर चौकी पुलिस तथा जिला औषधि निरीक्षक की संयुक्त कार्रवाई में एक कार में करीब 50 हजार रुपये की एलोपैथिक दवाइयां पकड़ी गईं हैं। आरोपी के पास से दवाइयों से संबंधित कोई बिल अथवा वैध प्रपत्र नहीं मिला। जिला औषधि निरीक्षक ने दवाइयों तथा गाड़ी को जब्त कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिला औषधि निरीक्षक संदीप कुमार को जानकारी मिली की कोई व्यक्ति कार में एलोपैथिक दवाइयां लेकर सरसावा क्षेत्र के गांव में जा रहा है। जिसके बाद औषधि निरीक्षक सरसावा थाने की शाहजहांपुर पुलिस चौकी पहुंचे। चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक दिनेश कुमार तथा पुलिस टीम के साथ चौकी क्षेत्र के ग्राम हुसैनपुर की ओर जा रही अल्टो कार को पकड़ लिया। तलाशी में कार से करीब 50 हजार रुपये की एलोपैथिक दवाइयां बरामद हुईं। कार सवार ने बताया कि यह दवाइयां हुसैनपुर के एक चिकित्सक के यहां जा रही हैं, लेकिन वह दवाइयों का कोई वैध प्रपत्र अथवा बिल नहीं दिखा पाया। चालक कार का भी कोई कागजात नहीं दिखा पाया। जिसके बाद औषधि निरीक्षक ने कार तथा दवाइयों को जब्त कर शाहजहांपुर पुलिस चौकी इंचार्ज को सुपुर्द कर दिया। औषधि निरीक्षक संदीप कुमार ने कार से मिलीं दवाइयों में से चार दवाओं के नमूने भी जांच के लिए सील किए। औषधि निरीक्षक ने बताया कि जांच के उपरांत ड्रग एक्ट 1940 की धाराओं के अंतर्गत न्यायालय में वाद दाखिल किया जाएगा। बताया जाता है कि कार चालक ग्राम हुसैनपुर में झोलाछाप है जो रजिस्टर्ड मेडिकल प्रैक्टिशनर का प्रमाण पत्र तथा डिप्लोमा आदि कोई प्रपत्र औषधि निरीक्षक को नहीं दिखा पाया जिसके बाद उक्त कार्रवाई की गई यह भी बताया जाता है कि औषधि निरीक्षक को काफी समय से इस विषय में शिकायत मिल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed