फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Drug department raids many places in search of oxytocin

आक्सीटोसिन की तलाश में ड्रग विभाग ने कई स्थानों पर मारे छापे

Thu, 17 Dec 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Drug department raids many places in search of oxytocin
ऑक्सीटोसिन की तलाश में ड्रग विभाग ने कई स्थानों पर मारे छापे
विज्ञापन

सहारनपुर। सहारनपुर मंडल में ऑक्सीटोसिन की अवैध बिक्री पकड़ी गई है। इसके बाद सहारनपुर में भी ड्रग विभाग हरकत में आया है। दो दिन से शहर से लेकर देहात तक छापे मारे जा रहे हैं। मगर अभी तक ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है।
ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन का इस्तेमाल गर्भवती महिलाओं को प्रसव के दौरान दिया जाता है, मगर कुछ लोग दुधारू पशुओं से जल्दी और ज्यादा दूध लेने के लिए ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन का इस्तेमाल करते रहे हैं। देहात क्षेत्र के साथ ही डेयरियों में भी इसका इस्तेमाल किया जाता रहा है। पशुओं को इंजेक्शन लगाने पर प्रतिबंध है, क्योंकि ऐसे पशुओं के दूध पीने से मनुष्य की सेहत पर दुष्प्रभाव पड़ते हैं। साथ ही इसे पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्रतिबंधित किया। इसके बाद भी इंजेक्शन का इस्तेमाल रुका नहीं है। देहात के किराना की दुकानों तक पर ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन आसानी से बिकते रहे हैं। दो दिन पहले ही मुजफ्फरनगर में ऑक्सीटोसिन का गलत इस्तेमाल पकड़ा गया है। इसके बाद से सहारनपुर में भी हड़कंप की स्थिति है। ड्रग इंस्पेक्टर संदीप चौधरी दो दिन से अपनी टीम के साथ शहर से लेकर देहात तक में यह पता लगाने में जुटे हैं कि जनपद में कहीं इंजेक्शन का गलत इस्तेमाल तो नहीं हो रहा है, अभी तक उनको ऐसा नहीं मिला है। उधर, बुधवार को मुजफ्फरनगर के ड्रग इंस्पेक्टर भी सहारनपुर पहुंचे थे।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में ऑक्सीटोसिन का गलत इस्तेमाल होता मिला है। सहारनपुर में भी ऐसा तो नहीं है। इसके लिए हम दो दिन से लगातार प्रयास में लगे हैं, मगर हमें देहात कोतवाली क्षेत्र में कुछ अन्य प्रतिबंधित दवाएं मिली हैं। - संदीप चौधरी, ड्रग इंस्पेक्टर, सहारनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed