फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Drug dealer travelling in a car dies after being hit by a Bolero

Saharanpur News: बोलेरो की टक्कर से कार सवार दवा व्यापारी की मौत

Mon, 23 Jun 2025 10:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 23 Jun 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
Drug dealer travelling in a car dies after being hit by a Bolero
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। सहारनपुर-बड़गांव मार्ग पर गांव चकवाली के पास कार व बोलेरो की टक्कर में कार सवार दवा व्यापारी सुमेश ब्रेजा (55) पुत्र त्रिलोक चंद गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके बेटे ने उन्हें सीएचसी भर्ती कराया, जहां से उन्हें हायर सेंटर भेज दिया गया। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे में उनके बेटे को भी चोटें आई हैं।
विज्ञापन

सहारनपुर के किशनपुरा निवासी दवा व्यापारी सुमेश ब्रेजा अपने पुत्र सानिध्य के साथ कार में सवार होकर बड़गांव मार्ग से गुजर रहे थे। गांव चकवाली के पास उनकी कार की बोलेरो से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्ती थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल पिता को उनके बेटे सानिध्य ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख सुमेश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हायर सेंटर में इलाज के दौरान दवा व्यापारी की मौत हो गई। उधर हादसे के बाद बोलेरो सवार मौके से भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने बताया कि हादसे में दवा व्यापारी की मौत हुई है। देर शाम तक तहरीर नहीं मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed