{"_id":"625c5285393da252c066e5a2","slug":"drones-will-be-bought-by-sugarcane-development-and-sugar-mill-societies-saharanpur-news-mrt5848266142","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना विकास और चीनी मिल समितियां खरीदेंगी ड्रोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना विकास और चीनी मिल समितियां खरीदेंगी ड्रोन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। जनपद के गन्ना किसानों के लिए राहत भरी खबर है। गन्ने की फसल पर कीटनाशक एवं उर्वरक के छिड़काव को आसान करने के लिए अब ड्रोन का सहारा लिया जाएगा। इसके लिए जनपद की छह गन्ना विकास समितियां और चीनी मिल समितियां एक- एक ड्रोन खरीदेंगी, जिन्हें किराए की सस्ती दरों पर किसानों को उपलब्ध कराया जाएगा।
गन्ना किसान न सिर्फ श्रमिकों की कमी से जूझ रहे हैं बल्कि बढ़ती लागत से भी परेशान हैं। ऐसे में कीटनाशक छिड़काव के लिए ड्रोन किसानों के लिए वरदान साबित होंगे। ड्रोन से न सिर्फ छिड़काव सस्ता पड़ेगा, बल्कि उर्वरकों एवं कीटनाशकों के साथ ही समय की भी बचत होगी। इससे किसान आसानी से अपनी फसल पर कीटनाशक एवं उर्वरकों का स्प्रे कर सकेंगे। इस प्रकार छिड़काव करने पर कीटनाशक और उर्वरकों का पूरी तरह से सदुपयोग हो सकेगा। गन्ने की बड़ी फसल में भी ड्रोन के माध्यम से आसानी से छिड़काव किया जा सकेगा। इससे गन्ने की पोक्का बोईंग और टॉप बोरर जैसी फसल की बड़ी अवस्था में लगने वाली बीमारियों पर भी अंकुश लगाने में मदद मिल सकेगी।
दस मिनट में होगा एक एकड़ में छिड़काव
जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि जो ड्रोन खरीदे जाने प्रस्तावित हैं, उनमें कीटनाशकों या उर्वरकों के लिए दस लीटर की टंकी होगी। इस ड्रोन की सहायता से एक एकड़ फसल पर मात्र दस मिनट में ही छिड़काव हो जाएगा। इससे पूर्णतया विकसित गन्ना फसल पर भी आसानी से छिड़काव हो सकेगा। साथ ही कीटनाशक, उर्वरकों और समय की भी बचत होगी।
विज्ञापन
जिले की गन्ना विकास समितियां और चीनी मिल समितियां जल्द ही एक-एक ड्रोन खरीदेंगी। जिससे न सिर्फ कम कीटनाशक एवं उर्वरकों से अधिक फसल पर छिड़काव हो सकेगा बल्कि किसानों को काफी सस्ता भी पड़ेगा। समितियां किसानों को फसल पर स्प्रे करने के लिए ड्रोन को सस्ती दर पर किराए पर देंगी। - कृष्ण मोहन मणि त्रिपाठी जिला गन्ना अधिकारी