{"_id":"648a17ce48d5fa54180c405c","slug":"drm-inspected-the-new-building-of-unreserved-ticket-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-4241-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: अनारक्षित टिकट के नए भवन का डीआरएम ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: अनारक्षित टिकट के नए भवन का डीआरएम ने किया निरीक्षण
विज्ञापन
सहारनपुर। अंबाला मंडल के डीआरएम मनदीप सिंह भाटिया ने सहारनपुर पहुंचकर ट्रेनों के सुरक्षित संचालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ट्रेनों के संचालन में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे के बाद से रेलवे खासा सतर्क है। बुधवार को डीआरएम मनदीप सिंह भाटिया ने सहारनपुर में स्टेशन अधीक्षक, लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर सहित प्वाइंट मैन की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने ट्रेनों के सुरक्षित संचालन करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने खलासी लाइन की तरफ बन रही अनारक्षित एवं आरक्षित टिकट के नए भवन का निरीक्षण किया। यहां पर कुछ कमियां मिली, जिस पर उन्होंने पूरा करने के निर्देश दिए। कहा कि नए भवन में सीसीटीवी कैमरों के अलावा एसी और बैंच आदि की व्यवस्था होनी चाहिए। इस दौरान सीनियर डीसीएम नवीन कुमार झा, सीएमआई अंबाला अनुज गुप्ता, प्रदीप गिल्होत्रा, नितिन बत्रा, स्टेशन अधीक्षक एके त्यागी आदि मौजूद रहे। संवाद