फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Drizzle rain throughout the day, the weather was pleasant

दिनभर चली रिमझिम बारिश, मौसम हुआ सुहाना

Sat, 19 Jun 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Drizzle rain throughout the day, the weather was pleasant
सहारनपुर। मौसम सुहाना हो गया है, क्योंकि शनिवार को दिनभर रिमझिम बरसात होती रही। इस कारण तापमान भी नीचे लुढ़क गया और बीते 24 घंटे में ही 03 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आई है। इसके साथ ही वातावरण भी स्वच्छ हुआ और एक बार फिर सहारनपुर से 120 किलोमीटर दूर की पहाड़ियां नजर आने लगीं।
विज्ञापन

शुक्रवार रात से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ था। शनिवार सुबह आसमान में बादल छाए और फिर रिमझिम बरसात शुरू हो गई। दोपहर में तेज हवा के साथ बरसात की फुहार चलती रही और शाम तक मौसम ऐसा ही बना रहा। मुजफ्फराबाद स्थित मौसम वेधशाला के प्रभारी उमेश कुमार के मुताबिक शनिवार को 10 मिलीमीटर बरसात हुई। अधिकतम तापमान 28.5 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले कुछ दिन मौसम ऐसा ही बना रहने के आसार हैं।
विज्ञापन

उधर, शनिवार को एक्यूआई भी 50 पर पहुंच गया, जो बहुत बेहतर माना जाता है। हवा साफ होने के साथ पर्यावरण भी अच्छा रहा। इसका असर था कि सहारनपुर के ऊंची इमारतों से 120 किलोमीटर दूर स्थित मसूरी के अलावा शिवालिक की पहाड़ियां दिखाई दे रही थीं। अनेक लोगों ने अपने कैमरों से इस नजारे को कैद भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--- बीते तीन दिन में तापमान की स्थिति
दिन --- अधिकतम -- न्यूनतम
शनिवार -- 28.5 --------- 26
शुक्रवार -- 31.6 --------- 26
बृहस्पतिवार -- 32.2 ----- 22
--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed