{"_id":"6782f7d81521ee8fb00e2347","slug":"driving-training-center-will-start-next-month-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-140199-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: अगले माह शुरू हो जाएगा ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: अगले माह शुरू हो जाएगा ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर
Sun, 12 Jan 2025 05:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 12 Jan 2025 05:08 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले का पहला ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर अगले महीने शुरू हो जाएगा। यह क्लास रूम, सेंसर और एलईडी स्क्रीन आदि सुविधाओं से लैस होगा। चालक प्रशिक्षित होंगे तो सड़क हादसों में कमी आएगी। अभी तक कोई ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर नहीं है।
संभागीय परिवहन विभाग की ओर से ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर के लिए आवेदन मांगे गए थे। इसके लिए एक संस्था ने मानक पूरे किए और बेहट रोड पर स्किल्ड स्कूल के पास काम शुरू किया। डीटीसी बनकर तैयार हो गया है। संभागीय परिवहन कार्यालय में मैनुअल व्यवस्था है। संभागीय निरीक्षक चालकों से वाहन चलवा देखते हैं। ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर शुरू होने के बाद चालक प्रशिक्षित होंगे। सेंटर में आवेदकों को प्रशिक्षण देने के साथ ही ऑटोमेटिक ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक पर टेस्ट लेने की व्यवस्था होगी। ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर मालिक प्रियेश गर्ग ने बताया कि शुभ मुहूर्त का इंतजार किया जा रहा है। सात फरवरी शुभ मुहूर्त बताया गया है। उसी दिन सेंटर को शुरू कर दिया जाएगा।

बंद पड़ा ग्राम रामबोझा का आरोग्य मंदिर।संवाद
विज्ञापन