फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Driving craze increased in foreign countries, till now 154 have taken IDP

Saharanpur News: विदेशों में बढ़ा ड्राइविंग का क्रेज, अब तक 154 ने लिया आईडीपी

Thu, 07 Dec 2023 12:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 07 Dec 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Driving craze increased in foreign countries, till now 154 have taken IDP
सहारनपुर। विदेशों में गाड़ी चलाने का क्रेज बढ़ा है। संभागीय परिवहन विभाग से इस साल अब तक 154 लोगों ने अंतराराष्ट्रीय ड्राइविंग परमिट लिया है। कोरोना के बाद आईडीपी की संख्या में खासी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सऊदी अरब, यूएसए और कनाडा के लिए लोग सबसे अधिक आईडीपी बनवा रहे हैं।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय ड्राइविंग परमिट उसे ही जारी होता है, जिसके पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस है। संभागीय परिवहन विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो वर्ष 2018 से लेकर अब तक 431 लोगों ने अंतरराष्ट्रीय ड्राइविंग परमिट बनवाया है। कोरोना से पहले और उसके बाद आईडीपी लेने वालों की संख्या बढ़ी है। 2020 व 2021 में कोरोना रहा। इसलिए इन दोनों साल में 58 लोगों ने ही अंतरराष्ट्रीय ड्राइविंग परमिट बनवाया था। अधिकारियों ने बताया कि विदेश में नौकरी ही नहीं बल्कि पर्यटन पर जाने वाले भी अंतरराष्ट्रीय ड्राइविंग परमिट ले रहे हैं। इससे साफ है कि विदेशों में लोगों का गाड़ी चलाने को लेकर क्रेज बढ़ा है।
विज्ञापन

आईडीपी के लिए ड्राइविंग लाइसेंस जरूरी
अंतरराष्ट्रीय ड्राइविंग परमिट के लिए वर्तमान ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी है। इसके साथ ही पासपोर्ट, वीजा और टिकट की कॉपी होनी चाहिए। इसके अलावा स्वास्थ्य प्रमाण पत्र भी जरूरी है। अंतरराष्ट्रीय ड्राइविंग परमिट की फीस एक हजार रुपये निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किस साल में कितने बने आईडीपी
वर्ष बने आईडीपी
2018- 49
2019- 73
2020- 18
2021- 40
2022- 97
2023(अब तक)- 154
अंतरराष्ट्रीय ड्राइविंग परमिट बनवाने को लेकर लोगों में खासा क्रेज बढ़ा है। यहीं कारण है कि हर साल आईडीपी लेने वालों की संख्या में इजाफा हो रहा। वर्ष 2018 से लेकर नवंबर 2023 तक 431 लोग अंतरराष्ट्रीय ड्राइविंग परमिट बनवा चुके हैं।

- महेंद्र बाबू गुप्ता, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed