फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Driver caught stealing petrol from tanker, including three

टैंकर से पेट्रोल चोरी कर रहे चालक- हेल्पर सहित तीन पकड़े

Wed, 20 May 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Driver caught stealing petrol from tanker, including three
फतेहपुर पुलिस द्वारा पकड़े गए तेल चोरी के आरोपी और टैंकर - फोटो : SAHARANPUR
छुटमलपुर (सहारनपुर)। फतेहपुर पुलिस ने मंगलवार की रात में टैंकर से चोरी से पेट्रोल निकाल रहे चालक, हेल्पर और ढाबा संचालक को पकड़ कर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा। इनके पास से नब्बे लीटर पेट्रोल बरामद हुआ। उधर, एक बाइक चोर को भी चोरी की बाइक के साथ पुलिस ने पकड़ कर जेल भेजा।
विज्ञापन

फतेहपुर थानाध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया सूचना पर पुलिस ने मंगलवार की रात में रुड़की रोड स्थित गांव भैंसराव के पास एक ढाबे पर छापा मारा तो वहां कुछ लोग टैंकर से तेल निकाल रहे थे। मौके से पुलिस ने चालक प्रवेश निवासी इदरीशपुर थाना खानपुर जिला हरिद्वार उत्तराखंड और यहीं के रहने वाले हेल्पर विनोद और ढाबा संचालक रवि निवासी ग्राम भैसराऊ थाना फतेहपुर को दबोचा। इनके पास से पुलिस ने टैंकर से चोरी कर निकाला 90 लीटर पेट्रोल भी बरामद किया। आरोपियों के खिलाफ तेल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेजा। जबकि इंडियन आयल के टैंकर को पुलिस ने जब्त कर लिया है। एसओ ने बताया कि उक्त टैंकर लंढोरा से पेट्रोल भरकर देहरादून के लिए चला था। बता दें कि पूर्व में भी डीजल और पेट्रोल के टैंकर चालक रास्ते के ढाबों पर चोरी से तेल बेचते पकड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन

उधर, पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान मंगलवार की रात में ही उस्मान उर्फ भोदू निवासी ग्राम मिर्जापुर थाना मिर्जापुर को चोरी की बाइक के साथ पकड़ा। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बाइक को मिर्जापुर से ही चुराया बताया। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा। इसके अतिरिक्त पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट के वांछित शहजाद निवासी ग्राम फरकपुर नवादा थाना फतेहपुर को भी उसके घर से पकड़ कर जेल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed