फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Drinking water supply stalled for 18 hours in 12 colonies of the city

Saharanpur: शहर की 12 कॉलोनियों में 18 घंटे ठप रही पेयजल आपूर्ति, बोतलें खरीदकर बुझाई प्यास

Sat, 27 Aug 2022 12:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 27 Aug 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
Drinking water supply stalled for 18 hours in 12 colonies of the city
महानगर में जलापूर्ति बाधित होने पर रेंच का पुल मोहल्ले में हैंडपंप से पानी बाल्टी में लेकर जाते प - फोटो : SAHARANPUR
पानी की बड़ी पाइपलाइन टूट जाने की वजह से पुराने सहारनपुर शहर की 12 कॉलोनियों के हजारों घरों में पानी की आपूर्ति बंद हो गई। करीब 18 घंटे तक आपूर्ति ठप रहने की वजह से हजारों घरों में पानी के लिए हाहाकार मच गया। नागरिक पानी की बूंद बूंद के लिए बिलबिला उठे। मामला दो विभागों से जुड़ा होने की वजह से कई घंटे तक कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। इसके बाद जल कल के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर संबंधित विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर लाइन को जोड़ने का कार्य शुरू कराया।
विज्ञापन


स्मार्ट सिटी योजना के तहत पुराने शहर में रेंच का पुल क्षेत्र में सीवर लाइन डालने का कार्य चल रहा है। बृहस्पतिवार की रात जल निगम क्षेत्र में सीवर लाइन डालने का कार्य कर रहा था। जेसीबी से सड़क की खोदाई के दौरान क्षेत्र में पानी की आपूर्ति के लिए डाली गई बड़ी पाइप लाइन टूट गई। इससे क्षेत्र का बड़ा हिस्सा जलमग्न हो गया। लाइन टूटते ही पुरानी मंडी, पुल कम्बोहान, सराय हिसामुद्दीन, सराय शाहजी, भैय्या जी का बाग, गणपत सराय, शिवपुरी मंडी, जाटव नगर, ढोलीखाल, काजी का मोहल्ला, दाऊद सराय, चौक बाजदारान आदि के हजारों घरों में आपूर्ति बंद हो गई।
विज्ञापन


रात तो किसी तरह कट गई, लेकिन अगले दिन शुक्त्रस्वार की सुबह जब लोग उठे तो नलों में पानी नहीं था। चूंकि पूरी आबादी मुस्लिमों की है। ऐसे में शुक्त्रस्वार विशेष रहता है, जिसमें पानी की खपत भी अन्य दिनों की तुलना में अधिक रहती है। ऐसे में संबंधित कॉलोनियों के लोग परेशान हो उठे। पार्षद मंसूर बदर ने मौके पर पहुंचकर नगर निगम के जल कल विभाग और जल निगम के अधिकारियों से मोबाइल पर संपर्क कर लाइन को जुड़वाने को कहा। बदर का आरोप है कि बार-बार फोन करने के बाद भी संबंधित विभागों के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। शुक्त्रस्वार की दोपहर तक भी लाइन ठीक करने के लिए किसी अधिकारी के नहीं पहुंचने से स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोतलें खरीदकर बुझाई प्यास
मंसूर बदर ने बताया कि करीब 18 घंटे तक पानी की आपूर्ति नहीं होने पर कई लोग पेयजल तक को तरस गए। जहां हैंडपंप की व्यवस्था थी वहां लोगों ने हैंडपंप से पानी लिया। कुछ लोग बर्तन लेकर आस पड़ोस के घरों से पीने के लिए पानी लेने पहुंचे, जबकि आर्थिक रूप से थोड़ा भी सक्षम लोगों ने पानी की बोतलें खरीदकर अपनी और परिजनों की प्यास बुझाई।

पाइपलाइन टूटने की सूचना मिलते ही हमने सहायक अभियंता और अवर अभियंता को मौके पर भेजा था। इसके बाद हम खुद भी मौके पर पहुंचे थे। चूंकि सीवर लाइन जल निगम डाल रहा है और ऐसे में लाइन जोड़ने की जिम्मेदारी उन्हीं की है। लोगों को जल्द से जल्द पानी मिल सके। इसके लिए हमने जल निगम के अधिकारियों से संपर्क कर तुरंत टीम को काम पर लगाया। भारी जलभराव की वजह से लाइन को जोड़ने में समय लगा। - मनोज कुमार आर्य, महप्रबंधक, जल कल।

टूटी पेयजल की पाइपलाइन को ठीक करते निगम कर्मी

टूटी पेयजल की पाइपलाइन को ठीक करते निगम कर्मी- फोटो : SAHARANPUR

 

सीवर लाइन डालने के दौरान टूटी पेयजल की पाइपलाइन से हुआ जलभराव।

सीवर लाइन डालने के दौरान टूटी पेयजल की पाइपलाइन से हुआ जलभराव।- फोटो : SAHARANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed