फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Dreams flowed from eyes, friend gave encouragement

Saharanpur News: आंखों से बहा सपना, दोस्त ने दिया हौसला

Fri, 19 Dec 2025 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 19 Dec 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Dreams flowed from eyes, friend gave encouragement
राष्ट्रीय कुराश प्रतियोगिताः फाइनल मुकाबले में प्रतिद्वंदी से हार के बाद हताश खिलाडी को सहारा द
सहारनपुर। स्टेडियम में 69वीं राष्ट्रीय कुराश प्रतियोगिता जारी है। मैच समाप्त होने के बाद अलग-अलग दृश्य दिखाई दे रहे हैं। फाइनल मुकाबले में खिलाड़ी को हार का सामना करना पड़ा। हार के बाद खिलाड़ी की आंखों से सपना टूटने का दर्द बहने लगा, तो दोस्त ने उसके बिखरते हौसले को थामा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को छत्तीसगढ़ की खिलाड़ी श्रुति का मैच जम्मू कश्मीर की खिलाड़ी सांची के साथ हुआ। दोनों ही खिलाड़ियों ने अंक हासिल करने के लिए जोर आजमाइश की। कभी छत्तीसगढ़ की खिलाड़ी जम्मू कश्मीर के खिलाड़ी पर भारी पड़ती, तो कभी जम्मू कश्मीर की खिलाड़ी छत्तीसगढ़ की खिलाड़ी पर हावी होती नजर आई। दोनों ही खिलाड़ी अंक हासिल करने के लिए जूझते रहे। हालांकि अंत में छत्तीसगढ़ की खिलाड़ी को हार सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले में हार मिलने से श्रुति एकदम टूट सी गई। खिलाड़ी की मायूसी साफ झलक रही थी। सपनों के टूटने का दर्द उसकी आंखों से बह रहा था। इसी बीच उसकी दोस्त आगे बढ़ी, कंधे पर हाथ रखा और बिना कुछ कहे उसे हिम्मत दी। इस पल ने बता दिया कि असली जीत स्कोर बोर्ड पर नहीं, बल्कि हार से संभलने और आगे बढ़ने की है। हार के बाद भी उस खिलाड़ी की दोस्त ने साबित किया कि सच्चा दोस्त वही होता है, जो खुशी में नहीं, बल्कि दुख में आपके साथ खड़ा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
टीम भावना पैदा करते हैं खेल
खेलों का मकसद केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि तन और मन को स्वस्थ बनाना भी होता है। इसके अलावा खेलों के जरिए खिलाड़ियों में मिलकर काम करने यानी टीम भावना पैदा होती है। बृहस्पतिवार को स्टेडियम में जो नजारा देखने को मिला वह टीम भाव को भी प्रदर्शित कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed