{"_id":"60e1fb8b8ebc3e53ab7cc5cf","slug":"drains-have-been-filled-where-does-the-rain-water-go-saharanpur-news-mrt5458812185","type":"story","status":"publish","title_hn":"नालियों पाट दीं, कहां जाए बरसात का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नालियों पाट दीं, कहां जाए बरसात का पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। शहर की पॉश कॉलोनियों में शुमार आवास विकास में चौड़ी सड़कें हैं, पानी की निकासी के लिए नालियां हैं, मगर लोगों द्वारा अपने घरों के बाहर सड़कों तक बनाए गार्डन के कारण नालियां भी पाट दी गई हैं। इससे बरसात का पानी सड़कों पर भरता है। इससे लोग परेशान हैं।
हरि मंदिर रोड पर दोनों ओर नालियां बनी हैं, इनको ढकने के लिए सीमेंट के ढक्कन भी रखे हैं, मगर ज्यादातर जगह पर घरों के बाहर जाल लगाकर सड़क तक गार्डन बनाए हैं। इससे नालियां घरों और गार्डन के बीच में आ गई हैं। कई लोगों ने अपने घरों के बाहर ऊंचे रैंप भी बनाए हुए हैं, इनके सामने सड़कें नीची हो रही हैं। इस कारण सड़कों के दोनों साइड में जलभराव होता है। कॉलोनीवासी पंकज शर्मा, अमित अनेजा आदि इस संबंध में शिकायत कर चुके हैं, मगर समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
पूरे आवास विकास की समस्या
हरि मंदिर रोड जैसी समस्या पूरे आवास विकास की है। करीब 60 फीसदी लोगों ने घरों के बाहर आठ से 10 फीट तक अतिक्रमण कर गार्डन बनाए हुए हैं, जिनकी वजह से कई जगहों पर 40 फुट सड़क की चौड़ाई भी सिमट गई है।
विज्ञापन
वर्जन
आवास विकास में यदि अतिक्रमण है और उसकी वजह से अन्य समस्याएं पैदा हो रही हैं तो लिखित शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी। अतिक्रमण पाया जाता है तो उसे हटवाया जाएगा। -- अशोक प्रिय गौतम, अतिक्रमण प्रभारी/सहायक नगरायुक्त।