{"_id":"69027252bf09121a5e067f5c","slug":"dr-rupesh-kumar-took-over-as-divisional-commissioner-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-161881-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: डॉ. रूपेश कुमार ने संभाला मंडलायुक्त का कार्यभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: डॉ. रूपेश कुमार ने संभाला मंडलायुक्त का कार्यभार
Thu, 30 Oct 2025 01:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 30 Oct 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। नवआगुंतक डॉ. रूपेश कुमार ने सहारनपुर मंडल के मंडलायुक्त का कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर लाना प्राथमिकता रहेगी। शासन के विकास एवं प्राथमिकता युक्त कार्यों को प्रगति पर ले जाना उनका मूल उद्देश्य है। जन शिकायतों का समयबद्ध प्रभावी निस्तारण एवं विकास कार्यों में सर्वोच्चता लाया जाएगा। किसानों, ग्रामीणों, वृद्धों, दिव्यांजनों तथा समाज कल्याण से संबंधित योजनाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ तीव्र गति से पात्रों तक पहुंचाया जाएगा। डॉ. रूपेश कुमार 2009 बैच के आईएएस अधिकारी है।
इससे पहले वह विद्युत निगम में प्रबंधक निदेशक का दायित्व निभा चुके हैं। उन्होंने लखनऊ सहित गाजीपुर, आगरा, कन्नौज, ललितपुर एवं प्रतापगढ आदि कई जिलों में अपनी सेवाएं दी हैं।
विज्ञापन
इससे पहले वह विद्युत निगम में प्रबंधक निदेशक का दायित्व निभा चुके हैं। उन्होंने लखनऊ सहित गाजीपुर, आगरा, कन्नौज, ललितपुर एवं प्रतापगढ आदि कई जिलों में अपनी सेवाएं दी हैं।
विज्ञापन