{"_id":"69138f90ec7ceb1dc606fc9a","slug":"dr-parvezs-car-was-sold-by-a-youth-from-the-district-the-deal-was-done-on-olx-saharanpur-news-c-30-1-sha1002-162778-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: डॉ. परवेज की कार जिले के युवक ने बेची थी, ओएलएक्स पर हुआ था सौदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: डॉ. परवेज की कार जिले के युवक ने बेची थी, ओएलएक्स पर हुआ था सौदा
Wed, 12 Nov 2025 01:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 12 Nov 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। फरीदाबाद में डॉ. शाहीन के घर से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामदगी के बाद जांच में नए खुलासे हो रहे हैं। लखनऊ के डॉ. परवेज के घर पर एटीएस के छापे में बरामद सफेद रंग की आल्टो कार सहारनपुर के एक युवक के नाम पर निकली है। जांच में सामने आया है कि यह कार वर्ष 2021 में सहारनपुर के थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव चकदेवली निवासी शोएब ने डॉ. परवेज को बेची थी।
एटीएस की टीम ने सोमवार सुबह करीब सात बजे लखनऊ स्थित डॉ. परवेज के आवास पर छापा मारा। जांच के दौरान वाहन की आरसी डिटेल निकलवाई गई तो पता चला कि यह कार सहारनपुर निवासी शोयब के नाम पर पंजीकृत थी। शोयब ने बताया कि उन्होंने यह कार ओएलएक्स पर 2021 में दो लाख 20 हजार रुपये में बेची थी। सौदा डॉक्टर के क्लिनिक पर काम करने वाले सनी नामक युवक के माध्यम से हुआ था। उसने बताया कि वर्ष 2017 में शादी के समय मिली थी। उस पर लोन था। किस्तें नहीं चुका पा रहा था। रुपयों की जरूरत थी, इसलिए ओएलएक्स पर डाल दी। सनी नाम के युवक ने संपर्क किया, जो डॉक्टर परवेज के यहां काम करता था। मैंने कार बेच दी और आरटीओ में सभी कागजी कार्रवाई पूरी कर ली। डॉक्टर ने कहा था कि वह लखनऊ का नंबर लगवाएंगे।