फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Dr. Anuj had already come under the target of Additional Chief Secretary

अपर मुख्य सचिव के निशाने पर नवंबर में ही आ गए थे डॉ. अनुज

Fri, 18 Feb 2022 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 11:32 PM IST
विज्ञापन
Dr. Anuj had already come under the target of Additional Chief Secretary
पीएम आवास योजना पर अमर उजाला की खबरों का संज्ञान लेकर लगाई थी फटकार, लखनऊ भी किया था तलब
विज्ञापन

नियुक्ति के दस्तावेज फर्जी पाए जाने से डूडा के कर्मचारी और अधिकारी हैरान
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। डूडा में 22 माह 12 दिन तक परियोजना अधिकारी बनकर रहे डॉ. अनुज प्रताप सिंह बीते नवंबर में ही अपर मुख्य सचिव रजनीश दूबे के निशाने पर आ गए थे। पीएम आवास योजना पर अमर उजाला द्वारा चलाए अभियान की खबरों का संज्ञान लेते हुए उन्होंने न केवल बैठक में फटकर लगाई, बल्कि लखनऊ तलब भी किया था। तब से उनकी वापसी तय मानी जा रही थी। उनके द्वारा प्रतिनियुक्ति के दस्तावेज फर्जी पाए जाने की खबर से डूडा के अधिकारी एवं कर्मचारी हैरान हैं।
डॉ. अनुज प्रताप सिंह प्रतिनियुक्ति पर 26 फरवरी 2020 को डूडा सहारनपुर में परियोजना अधिकारी बनकर आए थे। वह 10 जनवरी 2022 तक तैनात रहे। सूडा में जमा उनके दस्तावेजों में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के सर छोटूराम इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट में प्रोफेसर होना बताया था। ऐसे में वह अपर मुख्य सचिव रजनीश दूबे के निशाने पर नवंबर 2021 में ही आ गए थे। उस समय अपर मुख्य सचिव ने सहारनपुर का दौरा किया था। वह करीब तीन दिन यहां रुके थे। उन्होंने प्रतिदिन बैठकों में अमर उजाला की खबरों का संज्ञान लेते हुए डॉ. अनुज प्रताप सिंह को खूब फटकार लगाई थी। इतना ही नहीं, उन्होंने प्रोफेसर जैसा महत्वपूर्ण पद छोड़कर डूडा में परियोजना अधिकारी बनकर आने पर भी बैठक में सवाल उठाए थे। सहारनपुर से लखनऊ लौटने के बाद अपर मुख्य सचिव ने डॉ. अनुज प्रताप सिंह को लखनऊ तलब किया था। इसके बाद से ही डॉ. अनुज की पुराने विभाग में वापसी तय मानी जा रही थी। उनके फर्जीवाड़े का खुलासा होने पर अधिकारी हैरान हैं।
विज्ञापन

फेसबुक पर हुआ था पीसीएस अधिकारी बनने का प्रचार
डॉ. अनुज प्रताप सिंह प्रतिनियुक्ति पर जब सहारनपुर आए तो उनके फेसबुक पर 20 से अधिक साथियों ने उनकी वॉल से पोस्ट शेयर की थीं। जिनमें डॉ. अनुज प्रताप सिंह को पीसीएस अधिकारी बनने की बात लिखी थी। चर्चा है कि ऐसा कराकर डॉ. अनुज प्रताप सिंह उन लोगों की आंखों में धूल झोंकने का प्रयास कर रहे थे, जो जानते थे कि वे संविदा पर पढ़ाते हैं तथा प्रतिनियुक्ति पर नहीं जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed