फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Dr. Ajay BJP, Pradeep Congress and Sahdev AAP declared candidates for the post of Mayor

Saharanpur News: महापौर पद पर डॉ. अजय भाजपा, प्रदीप कांग्रेस और सहदेव आप प्रत्याशी घोषित

Sun, 16 Apr 2023 11:43 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 16 Apr 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Dr. Ajay BJP, Pradeep Congress and Sahdev AAP declared candidates for the post of Mayor
कांग्रेस के मेयर प्रतत्याशी प्रदीप वर्मा
सहारनपुर। नगर निगम के महापौर पद के लिए भाजपा ने डॉ अजय कुमार को प्रत्याशी घोषित किया है। कांग्रेस ने अधिवक्ता प्रदीप वर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है। आम आदमी पार्टी ने सहदेव सिंह को टिकट दिया है। बसपा पहले ही खतीजा मसूद काे प्रत्याशी बना चुकी है। अब सभी की निगाहें सपा प्रत्याशी पर लगी है। देर रात तक सपा ने अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया था। हालांकि पार्टी नेताओं का कहना है कि नूरहसन मलिक और वरिष्ठ अधिवक्ता चौधरी जांनिसार अहमद के नामों को लेकर देर रात तक मंथन चल रहा है।
विज्ञापन


भाजपा के महापौर पद के टिकट को लेकर लंबी जद्दोजहद चली। आखिर रविवार देर रात पार्टी हाईकमान ने डॉ अजय कुमार को पार्टी प्रत्याशी घोषित किया। फ्रेंडस कॉलोनी निवासी एमबीबीएस, एमडी कार्डियोलोजिस्ट डॉ अजय कुमार मेडिग्राम सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के निदेशक है। वो संघ से जुडे है तथा 1990 से भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता है। पत्नी रीटा सिंह भी अस्पताल की निदेशक है। बेटा अक्षत सिंह अमेरिका में, बेटी अर्तिका सिंह बेंगलुरु में सेवारत है। डॉ. अजय कुमार ने वर्ष 2017 में भी महापौर पद की दावेदारी की थी। इस बार भी पिछड़ा वर्ग की सीट होने पर शुरु से ही डॉ. अजय कुमार की महापौर पद के टिकट पर दावेदारी थी। रविवार देर रात पार्टी हाईकमान ने उनके नाम पर मुहर लगा कर उन्हें प्रत्याशी घोषित किया।
विज्ञापन

कांग्रेस ने महापौर पद के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता प्रदीप वर्मा को उम्मीदवार बनाया है। गिल काॅलोनी निवासी प्रदीप वर्मा ने अपनी पढ़ाई राजकीय इंटर कालेज, महाराज सिंह और जेवी जैन डिग्री कालेेज से की। उन्होंने अपनी प्रेक्टिस सिविल कोर्ट में 1991 से शुरू की। वर्ष 2007 से कम्पनी लॉ में व्यवसाय शुरू किया। वे पांच साल से ऑनलाइन लीगल परामर्श कॉरपोरेट जगत को दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, आम आदमी पार्टी ने महापौर पद पर सहदेव सिंह को टिकट दिया है। महानगर के मक्खन नगर निवासी सहदेव सिंह बीए पास है। वो खेती किसानी के साथ ठेकेदारी का काम भी करते है। दूसरी ओर, जबकि रविवार को भाजपा ने सभी निकायों के अध्यक्ष पदों के प्रत्याशी घोषित कर दिए। बसपा ने भी सभी निकायों में अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। कांग्रेस ने भी आठ निकायों में अपने प्रत्याशी घोषित किए है।

कांग्रेस के मेयर प्रतत्याशी प्रदीप वर्मा

कांग्रेस के मेयर प्रतत्याशी प्रदीप वर्मा

कांग्रेस के मेयर प्रतत्याशी प्रदीप वर्मा

कांग्रेस के मेयर प्रतत्याशी प्रदीप वर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed