{"_id":"691f5e9034b7502627098bed","slug":"dr-adil-maintained-good-relations-with-the-youth-had-discussed-about-appointments-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-163376-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: डॉ. आदिल ने युवाओं से बनाए अच्छे संबंध, नियुक्तियों को लेकर की थी बातचीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: डॉ. आदिल ने युवाओं से बनाए अच्छे संबंध, नियुक्तियों को लेकर की थी बातचीत
Fri, 21 Nov 2025 12:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 21 Nov 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। आतंकी गतिविधियों में शामिल डॉ. आदिल अहमद ने जिले में रहते हुए युवाओं से अच्छे संबंध बना लिए थे। उसने कुछ मेडिकल क्षेत्र से जुड़े दस्तावेजों और नियुक्तियों को लेकर बातचीत की थी। आदिल के नेटवर्क को खंगालने में जम्मू-कश्मीर पुलिस और एटीएस जुटी है।
सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षा एजेंसियों ने कुछ ऐसे लोगों को चिह्नित किया है, जो आदिल के संपर्क में रहते थे। टीम यह पता लगा रही है कि डा. आदिल ने किन-किन जगहों पर मीटिंग की और कौन लोग उसकी गतिविधियों में शामिल थे। किसी ने आर्थिक मदद उपलब्ध कराई या नहीं। संयुक्त टीम की जांच में यह भी सामने आया कि डाॅ. अदील ने स्थानीय युवाओं से संबंध बनाए। इस बात की भी जांच चल रही है कि उसने इन्हीं संपर्कों की आड़ में अपने माड्यूल को मजबूत करने की कोशिश की थी। उसके मोबाइल नंबर, काॅल रिकॉर्ड, बैंक लेन-देन और डिजिटल फुटप्रिंट का मिलान किया जा रहा है। वहीं, स्थानीय पुलिस ने शहर से लेकर देहात में सतर्कता बढ़ा दी है। सीमाओं पर विशेष चेकिंग चल रही है।