फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Double engine government with flood victims: Yogi

डबल इंजन की सरकार बाढ़ पीड़ितों के साथ : योगी

Fri, 14 Jul 2023 11:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jul 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
Double engine government with flood victims: Yogi
सहारनपुर पुलिस लाइन सभागार में बैठक लेते मुख्यमंत्री
सरकार की संवेदनाएं पीड़ितों के साथ हैं
विज्ञापन

-- बोले योगी, जिले में 118 गांव और शहर 28 मोहल्ले की पौने तीन लाख की आबादी बाढ़ से हुई प्रभावित
- बाढ से ज्यादा प्रभावितों को शिविरों में भेज कर तत्काल दी राहत
-- जनपद में 13 हजार हेक्टेयर में फसलों को हुआ नुकसान
- सर्वे कराना शुरू, मिलेगी आर्थिक सहायता, पीड़ितों की मदद को सरकार गंभीर

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन की सरकार बाढ़ पीड़ितों के पूरी तरह साथ है। सहारनपुर के अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में काफी नुकसान हुआ है। सरकार ने तत्काल प्रभाव से किसानों की खराब हुई फसलों का सर्वे शुरू करा दिया गया है। जनपद में 13 हजार हेक्टेयर भूमि में खड़ी फसलें प्रभावित हुईं। इसके अलावा बाढ़ पीड़ितों की हर संभव मदद की जा रही है। उन्हें आर्थिक सहायता भी की जाएगी, जिन परिवारों में जनहानि हुई है। सरकार उनके प्रति संवेदना प्रकट करती है। सहारनपुर में सात मृतकों के परिवारों चार-चार लाख रुपये दिए जाएंगे।
शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस लाइन सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक के बाद मीडिया के समक्ष जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सहारनपुर में 118 गांव और महानगर के 28 मोहल्ले पांवधेाई, ढमोला नदी, यमुनानदी, हिंडन सहित बरसाती नदियों में आई बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। करीब पौने तीन लाख की आबादी बाढ़ से प्रभावित हुई, लेकिन सरकार ने तत्काल प्रभाव से लोगों की मदद की। बाढ़ में फंसे लोगों को रेस्क्यू कर निकाला गया, जिन इलाकों में घराें में पानी भरा था, वहां से लोगों को निकालकर बाढ़ राहत शिविरों में पहुंचाया। उनके लिए खाने-पीने की बेहतर व्यवस्था की गई। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग को लोगों स्वास्थ्य का ध्यान रखने के निर्देश दिए गए। प्रशासन निरंतर बाढ़ पीड़िता की मदद में जुटा है। सरकार किसी भी व्यक्ति को परेशानी नहीं होने देगी और उनकी आर्थिक मदद भी करेगी। डबल इंजन की सरकार लोगों के साथ है। किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है। सरकार की संवेदनाएं बाढ़ पीड़ितों के साथ हैं।
विज्ञापन

---------
पर्याप्त दवाएं उपलब्ध, वैक्सीन भी मिलेगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रत्येक सरकारी अस्पताल में पर्याप्त दवाएं उपलब्ध हैं। एंटी स्नेक वेनम और रेबीज की वैक्सीन भी हर अस्पताल में है। बारिश के दिनों में सर्पदंश और बिच्छू सहित अनेक जीवों के काटने की घटनाएं होती हैं। इसी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग को खास निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
हथिनीकुंड से छोड़े गए पानी से विकट बनी समस्या
सहारनपुर। सीएम योगी ने कहा कि हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बरसात के कारण बाढ़ के हालात बने थे। ऐसे में हथिनीकुंड से ज्यादा जल छोड़ने से समस्या विकट बन गई थी। अब हालात सामान्य हो रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed