{"_id":"683b50a3441ca0d6720fb886","slug":"doon-highway-jammed-for-eight-hours-due-to-overturning-of-a-truck-full-of-garbage-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-150760-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: कूड़े से भरा ट्रक पलटने से दून हाईवे आठ घंटे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: कूड़े से भरा ट्रक पलटने से दून हाईवे आठ घंटे जाम
Sun, 01 Jun 2025 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 01 Jun 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
दून हाईवे पर जाम में फंसे वाहन। संवाद
बिहारीगढ़(सहारनपुर)। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर शिवालिक की पहाड़ियों में डाॅट काली मंदिर के निकट कूड़े का ट्रक पलट गया। ट्रक में भरा कूड़ा सड़क के बीचों-बीच बिखर गया, जिससे मार्ग अवरुद्ध हो गया। आठ घंटे तक जाम लगा रहा। दोपहर 12 बजे पुलिस ने जेसीबी की मदद से किसी तरह कूड़ा और ट्रक हटवाते हुए अवागमन सुचारु कराया।
शनिवार तड़के चार बजे देहरादून की ओर से आ रहा कूड़े से भरा ट्रक पलट गया। इसके बाद हाईवे पर दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। जाम में फंसे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम की सूचना पर फतेहपुर पुलिस ने छुटमलपुर से वाया हरिद्वार तथा विकासनगर के रास्ते वाहनों को निकलवाया। बिहारीगढ़ थाने की मोहंड चौकी से पुलिसकर्मी जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद दोपहर 12 बजे ट्रक और कूड़े को हटवाकर रास्ता चालू कराया गया। भीषण गर्मी के कारण वाहन चालक परेशान रहे। शिवालिक की पहाड़ियों में मोबाइल नेटवर्क नहीं होने की वजह से भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
अक्तूबर में तैयार हो गया था एलिवेटेड रोड, नहीं हो रहा संचालन
गणेशपुर से आसारोड़ी तक एलिवेटेड रोड बनकर अक्तूबर माह में तैयार हो गया था, लेकिन अभी तक इसे चालू नहीं किया जा सका है। यदि इसे वाहनों के लिए खोल दिया जाए तो जाम की समस्या पूरी तरह से खत्म हो जाएगगी। अक्तूबर माह में ही वाहनों का ट्रायल भी एनएचएआई कर चुका है। फिर भी इसे वाहनों के लिए नहीं खोला जा रहा है। बताया जाता है कि प्रधानमंत्री के उद्घाटन के बाद इसकी शुरुआत होगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
स्थानीय निवासी बोले, एलिवेटेड शुरू हो तो मिले निजात
-बिहारीगढ़ निवासी डॉ. राज किशोर गोयल का कहना है सबसे बड़ी समस्या उन रोगियों को होती है जो एंबुलेंस से हायर सेंटर जा रहे होते हैं। इनकी जिंदगी और मौत का सवाल होता है। जाम में फंसने पर कई बार अस्पताल पहुंचने से पहले ही यह लोग दम तोड़ जाते हैं।
- सुंदरपुर निवासी नाथी राणा का कहना है कि जाम में फंसे रहने से कई बार महत्वपूर्ण कार्यों में बाधा उत्पन्न होती है। कई बार तो ऐसा नुकसान हो जाता है, जिसकी भरपाई संभव नहीं होती।
-दैनिक यात्री राजकिशोर सैनी का कहना है कि एलिवेटेड रोड पर आवागमन शुरू होने यात्रियों के समय की भी बचत होगी तथा जाम से भी मुक्ति मिलेगी। उसे शुरू किया जाए।
- कांग्रेस ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय महासचिव मुजतबा मलिक का कहना है कि एनएचएआई अधिकारियों तथा वीआईपी नेताओं के लिए आए दिन एलिवेटेड रोड को खोलता है, लेकिन आम आदमी जाम से जूझ रहा है। यात्रा सीजन होने की वजह से सड़क पर भीड़ है। ऐसे में इसे कार और बसों के लिए खोल देना चाहिए।