फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Don't let Harnandi be ignored: Baghel

हरनंदी की अनदेखी ना होने दें: बघेल

Sat, 24 Jul 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Don't let Harnandi be ignored: Baghel
सहारनपुर। 25 साल से हिंडन (हरनंदी) बचाओ अभियान में जुड़े और हिंडन वाहिनी के संयोजक रहे विजयपाल बघेल का कहना है कि हरनंदी को बचाने के लिए लंबा संघर्ष है, इसे बेकार ना जाने दें और इसकी अनदेखी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

ग्लोबल ग्रीन पीस मिशन के मुख्य पदाधिकारी विजयपाल बघेल ग्रीन मैन के नाम से जाने जाते हैं। हिंडन बचाओ अभियान के तहत वह उद्गम स्थल से गौतमबुद्धनगर में यमुना नदी में गिरने तक के स्थान की पदयात्रा कर चुके हैं। अमर उजाला संवाददाता से फोन पर बातचीत में उन्होंने बताया कि 1997 में हिंडन बचाओ अभियान शुरू किया था। निर्मल हिंडन अभियान इस नदी के अस्तित्व को बचाने के ही लिए बना है, जिससे हर साल नदी के किनारों पर फलदार पौधों का रोपण भी कराया जाता है। इसके अलावा 2001-02 में यमुना एक्शन प्लान के तहत भी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) लगे। उनकी मांग है कि हिंडन विकास प्राधिकरण बनाया जाए। ताकि इस नदी की बेहतर देखभाल के लिए अच्छा कार्य हो सके। उनका कहना है कि नदी के 300 मीटर के दायरे में फैक्टरी आदि का निर्माण नहीं हो सकता है। इसके लिए अधिकारियों को गंभीरता बरतनी चाहिए। क्योंकि पर्यावरण की रक्षा के लिए नदियों का जीवित रहना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed