फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Don't fall in the trap of reward, use your intelligence too

इनाम के झांसे में न आएं, अपनी अकल भी लगाए

Sun, 16 Oct 2022 12:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 12:40 AM IST
विज्ञापन
Don't fall in the trap of reward, use your intelligence too
सहारनपुर। त्योहारी सीजन में साइबर अपराधी सक्रिय हो गए हैं। फेस्टिवल ऑफर के नाम पर इनाम और लक्की ड्रा निकलने का झांसा देकर लोगों को निशाना बना रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस की ओर से लगातार जागरुकता अभियान चलने के बावजूद लोग बिना सोचे-समझे इन अपराधियों को अपने खातों और एटीएम पिन कोड की जानकारी दे देते हैं और यह खाते से पैसा उड़ा लेते हैं। वहीं, एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने साइबर अपराधियों पर शिकंजा कसने को साइबर सेल और थाना साइबर क्राइम पुलिस को निर्देश दिए हैं। खासकर त्योहारी सीजन को देखते हुए पुलिस टीमों को सक्रिय किया गया है।
विज्ञापन

यह हुई घटनाएं
- एक अक्तूबर को शारदानगर निवासी मोनू कुमार से लक्की ड्रा के लिए चुने जाने का झांसा देकर पांच हजार रुपये खाते से उड़ाए।
- छह अक्तूबर को चिलकाना रोड निवासी साजिद हुसैन की कार निकलने का झांसा देकर एटीएम पिन कोड पूछकर 20 हजार रुपये की ऑनलाइन शॉपिंग की।
- दस अक्तूबर को आवास-विकास निवासी अविनाश मित्तल को भी झांसे में लेकर खाते से 31 हजार रुपये उड़ा लिए गए।
छह माह में हुए 41 मामले दर्ज
साइबर थाने में लोगों के खाते से पैसा उड़ाने के लिए छह माह में 41 मामले दर्ज हुए हैं। इनमें से पुलिस ने करीब 30 लोगों के पैसे भी वापस भी कराए हैं।
ठगी का शिकार होने से ऐसे बचें
- अनजान कॉल, एसएमएस, सोशल मीडिया पर संदेश और लिंक का जवाब न दें।
- बैंक, एजेंसी, लोन ब्रांच के नाम पर किसी अनजान कॉलर को ओटीपी न बताएं।
- अपना मोबाइल नंबर, आधार कार्ड नंबर, पैनकार्ड का नंबर न बताएं।
- लोन, बीमा, पैसे दोगुने करने, लॉटरी जैसे लालच में किसी भी दशा में ना आएं।
लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। साइबर अपराधियों के झांसे में न आएं और ऐसे लोगों की जानकारी तत्काल प्रभाव से पुलिस को दें। साइबर अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। - डॉ. विपिन ताडा, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed