{"_id":"5e6a806a8ebc3ea81c17dc8a","slug":"don-t-be-afraid-of-corona-be-cautious-dr-varshney-saharanpur-news-mrt4732932170","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से घबराए नहीं, सतर्क रहें : डॉ. वार्ष्णेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से घबराए नहीं, सतर्क रहें : डॉ. वार्ष्णेय
विज्ञापन
कोरोना को लेकर बैठक करते जिला चिकित्सालय के प्रमुख अधीक्षक डा सुनीत कुमार वार्ष्णेय
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। एसबीडी जिला चिकित्सालय के प्रमुख अधीक्षक डॉ. सुनील कुमार वार्ष्णेय ने कहा कि कोरोना वायरस को लेकर जारी अलर्ट के बीच सभी को इससे सतर्क रहने की जरूरत है। लेकिन इससे डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि हाथों को बार-बार धोने, साफ सफाई का ध्यान रखने और पोषक आहार लेने से ही काफी हद तक ऐसे वायरस का खतरा टल जाता है।
उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए यहां बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में जरूरी दवाएं सहित अन्य इंतजाम किए हैं। उन्होंने सभी चिकित्सकों सहित अन्य सहयोगियों से कहा कि आने वाले हर रोगी को स्वच्छता और स्वस्थ जीवन शैली के लिए जागरूक करें।
संचालन रोगी कल्याण समिति के सचिव डॉ. अरविंद कुमार चौधरी और चिकित्सालय प्रबंधक विक्रांत तिवारी ने किया। इस दौरान देव कुमार, डॉ. अनिल कुमार, शशि कुमार सैनी, मोहित कुमार, मोहम्मद असलम, डॉ. प्रदीप अनेजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
कोरोना के संदिग्ध की मरीज के नमूने लेकर दिल्ली भेजे
सहारनपुर। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को कोरोना के संदिग्ध मरीज के नमूने लिए और उसे जांच के लिए दिल्ली भेजा। टीम का कहना है कि चीन की सीमा से लगते मकाऊ से आने के कारण उसकी निगरानी की जाएगी। शुरूआती जांच में इस मरीज में साइनस और माइग्रेन के लक्षण भी मिले हैं। इससे पहले इस मरीज ने काफी समय से जांच न कराने पर रोष जताया।