फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Domestic Gas Pipeline Shut Down; Supply Halted in Half a Dozen Colonies

Saharanpur News: घरेलू गैस पाइपलाइन बंद, आधा दर्जन कॉलोनी की सप्लाई रही ठप

Thu, 19 Mar 2026 01:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 19 Mar 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Domestic Gas Pipeline Shut Down; Supply Halted in Half a Dozen Colonies
सहारनपुर। गैस की किल्लत के बीच बुधवार को मल्हीपुर रोड स्थित आधा दर्जन कॉलोनियों में खलबली मच गई। मरम्मत के चलते पाइपलाइन करीब दो घंटे बंद रही, तब तक लोगों में यह अफवाह फैल गई कि गैस पाइपलाइन बंद कर दी गई। करीब दो घंटे सप्लाई बंद रहने से सुबह ऑफिस और स्कूल जाने वाले बच्चों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

दरअसल, गैस एजेंसी पर सिलिंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लग रही है। बुधवार सुबह मल्हीपुर रोड स्थित आर्यन सिटी, गीतांजलि कॉलोनी सहित आधा दर्जन कॉलोनियों की पाइप से गैस की आपूर्ति अचानक बंद हो गई। पहले पहल तो लोगों ने इसे सामान्य समझा, लेकिन जब करीब आधा घंटा बीतने के बाद भी गैस आपूर्ति सुचारु नहीं हुई तो, लोगों की चिंता बढ़ गई। कई लोगों ने घरों में रखे सिलिंडर से सुबह का नाश्ता बनाया, लेकिन जिन लोगों के पास भरे हुए सिलिंडर नहीं थे, वह गैस एजेंसियों की ओर भागे। सुबह के समय करीब दो घंटे तक आपूर्ति प्रभावित होने से महिलाओं को खासी परेशानी हुई। बच्चों को स्कूल भेजने के लिए टिफिन देने से लेकर पति के लिए लंच बनाने के लिए उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके बाद जैसे-तैसे गैस का इंतजाम कर खाना आदि बनाया। करीब दस बजे के आसपास गैस आपूर्ति सुचारु हो पाई। वहीं, बीपीसीएल कंपनी के नोडल अश्वनी वर्मा ने बताया कि मरम्मत के लिए गैस आपूर्ति को बंद किया था। काम पूरा होने के बाद आपूर्ति को सुचारु कर दिया गया।
विज्ञापन

-------
- बोले उपभोक्ता

- एडवोकेट पंकज ठाकुर ने बताया कि सुबह आठ बजे से गैस आपूर्ति अचानक से बंद हो गई। घर में सिलिंडर रखा था। तब जाकर घर में बच्चों के लिए नाश्ता बन सका।

- राजेश ने बताया कि सुबह गैस बंद हो गई। सुबह की चाय से लेकर बच्चों के नाश्ता बनाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। कंपनी से पता करने पर जानकारी मिली की गैस लाइन की मरम्मत की जा रही है। कंपनी ने पूर्व में सूचना भी नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- अजय प्रताप ने बताया कि सुबह अचानक से गैस आपूर्ति बाधित हो गई। काफी देर बाद भी आपूर्ति नहीं आई। पड़ोसी से सिलिंडर लेकर बच्चों के लिए खाना बनवाया।

- आशा ने बताया कि सुबह आठ बजे के करीब गैस बंद हो गई। उसी समय बच्चों के लिए नाश्ता तैयार करना होता है। आपूर्ति बंद होने से काफी परेशानी हुई। दो घंटे बाद आपूर्ति सुचारु हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed