फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Doing business of crores with fake firm, the government got hit

फर्जी फर्म से करते रहे करोड़ों का कारोबार, सरकार को भारी चपत

Mon, 18 Apr 2022 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Doing business of crores with fake firm, the government got hit
सहारनपुर। दो लोगों ने फर्जी दस्तावेज से एक फर्म तैयार की और करोड़ों का कारोबार कर सरकार को भारी राजस्व की हानि पहुंचाई। करोड़ों की टैक्स चोरी का मामला सामने आने पर वाणिज्य कर विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर ने देहात कोतवाली में दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि कुछ दिन पूर्व जीएसटी विभाग के सामने शिकायत आई थी कि थाना कुतुबशेर की मिगलानी बिल्डिंग के निवासी साकिब पुत्र जाहिद हुसैन और उसके साथी जनपद मुजफ्फरनगर के थाना पुरकाजी के सब्जी मंडी निवासी गुलफाम उर्फ सानू पुत्र इरशाद अहमद ने फर्जी कागजात तैयार कर एक फर्म बनाई और होजरी का करोड़ों का कारोबार कर डाला। कुछ ही वर्षों में उस फर्म के नाम से बिल काट माल सप्लाई कर 19 करोड़ 18 हजार का कारोबार करते हुए टैक्स चोरी कर विभाग को तीन करोड़ 38 लाख रुपये की चपत लगा दी। शिकायत सामने आने पर जांच के बाद वाणिज्य कर विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर उदय प्रताप सिंह ने दोनों आरोपियों के खिलाफ देहात कोतवाली में मामला दर्ज कराया है। एसपी सिटी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed