फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Dogs snatched two calves to death in Gaushala

गोशाला में कुत्तों ने दो बछड़ों को नोचकर मार डाला

Mon, 13 Jun 2022 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Dogs snatched two calves to death in Gaushala
तीतरों (सहारनपुर)। बिना चौकीदार के चल रही गोशाला में आवारा कुत्तों के झुंड ने बाडे़ में घुसकर दो गोवंश को मार डाला। घटना से हिंदू संगठनों व भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष है। उनका कहना है कि गोशाला अव्यवस्थाओं का शिकार हो गई है।
विज्ञापन

तीतरों क्षेत्र के ग्राम कलसी में बनी अस्थायी गोशाला में रविवार रात खुंखार कुत्तों का झुंड घुस गया और नोच नोचकर दो बछड़ों को मार डाला। सोमवार सुबह कर्मचारी जब काम पर पहुंचे तो दो बछड़े लहूलुहान हालत में मृत पड़े थे। कर्मचारियों ने बताया कि दो दिन पूर्व भी कुत्तों ने एक गोवंश को मार डाला था। बताया कि पड़ोसी गांव हमजागढ़ में पशु वधशाला में मांस के आदी कुत्ते जानवरों व लोगों की जान के दुश्मन बने हुए हैं। गोशाला में काम करने वाले कर्मचारी सतीश और रामकुमार का कहना है कि उन्हें गोशाला में साफ-सफाई करने के लिए उपयुक्त संसाधन उपलब्ध नहीं कराए जा रहे तथा तीन माह से वेतन भी नहीं दिया गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष प्रवीण कौशिक, गंगोह प्रखंड संयोजक संदीप कुमार, ब्रजपाल, सुभाष सैनी, महेंद्र सिंह, तीतरों किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अमित गुर्जर आदि ने गोशाला में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर गहरा रोष जताया। उन्होंने अफसरों से मिलकर अव्यवस्थाओं से अवगत कराने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बीडीओ विवेक कुमार सिंह का कहना है कि ग्राम पंचायत सचिव को गोशाला में तारबाड़ के साथ जाली लगाने के निर्देश दिए गए थे। वे गोशाला पहुंचकर जांच कर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed