फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Dogs nach child, referee of Chandigarh

कुत्तों ने बालक को नोचा, चंडीगढ़ रेफर

Sun, 06 Aug 2017 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 06 Aug 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
Dogs nach child, referee of Chandigarh
कुत्तों द्वारा नोचा गया बच्चा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के चिलकाना में बहन के साथ खेत पर जा रहे बालक को खुंखार हो चुके कुत्तों ने नोच कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसकी हालत खराब होने पर उसे चंडीगढ़ रेफर किया गया। 
विज्ञापन


शनिवार दोपहर बाद ग्राम धौलाहेड़ी निवासी पवन सैनी का सात वर्षीय पुत्र कन्हैया अपनी बहन नैन्सी के साथ मसखरा नदी के पास खेत में अपने माता-पिता के पास जा रहा था।
विज्ञापन


मसखरा नदी के पुल से उतरते ही कुत्तों का एक झुंड उन पर टूट पड़ा। कुत्तों को अपनी ओर आता देख बहन नैन्सी तो वहां से शोर मचाते हुए चिलकाना रोड की तरफ भाग पड़ी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 तब तक कुत्तों ने कन्हैया को दबोच लिया। राहगीरों ने बड़ी मुश्किल से कन्हैया को इन कुत्तों के चुंगल से छुड़ाया तथा परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने घायल अवस्था में कन्हैया को सुलतानपुर सीएचसी में भर्ती कराया।


गंभीर हालत देखते हुए कन्हैया को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में भी उसकी हालत गंभीर होने के कारण पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।
     
गौरतलब है कि चिलकाना क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक बना है। गांव शाहपुर में आठ अप्रैल को एक बच्चे को आवारा कुत्तों ने नोच-नोच कर खा लिया था। कुत्तों के आतंक को देखते हुए लोगों में अब दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed