{"_id":"69ed15db02c539caa602a230","slug":"dogs-attack-three-people-including-a-child-injured-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-174178-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: कुत्तों ने बच्चे सहित तीन लोगों पर किया हमला, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: कुत्तों ने बच्चे सहित तीन लोगों पर किया हमला, घायल
Sun, 26 Apr 2026 12:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 26 Apr 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
चिलकाना। गांव पठेड़ कलां में आवारा कुत्तों ने एक बच्चे सहित तीन लोगों पर हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया। आसपास के लोगों ने कुत्तों से लोगों को बचाया। इसके बाद घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार के लिए भर्ती कराया गया।
ग्राम पठेड कलां (बरथाकायस्थ) निवासी मुरसलीन उर्फ छोटा का नौ वर्षीय बेटा उजैफ घर के बाहर गली में खेल रहा था। इसी दौरान कुछ कुत्ते वहां पर आए। एक कुत्ते ने बालक पर हमला कर दिया तथा उसे नोंच लिया। पास खड़ी इकराम की 55 वर्षीय पत्नी सरवरी ने बच्चे को छुड़ाने का प्रयास किया, लेकिन कुत्तों ने उस पर भी हमला कर दिया। हमले से वह भी घायल हो गई। आसपास के लोगों ने लाठी-डंडे लेकर कुत्तों को दौड़ाया। इसके बाद घायलों को परिजनों ने सीएचसी सुल्तानपुर में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को उनके घर भेज दिया।
इसके अलावा इसी बस्ती में रहने वाले सेवाराम पर भी इन्हीं कुत्तों के झुंड ने हमला कर घायल कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में इस तरह के खुंखार कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। प्रशासन को इन्हें पकड़वाने की व्यवस्था करनी चाहिए। बता दें, कि गांव पटनी में भी एक सप्ताह पहले एक व्यक्ति को कुत्ते ने काटकर घायल कर दिया था, जिसका राजकीय मेडिकल काॅलेज पिलखनी में इलाज कराया गया था।